फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   moving car caught fire on road during blackout in Jalandhar

Jalandhar: ब्लैक आउट के दौरान सड़क पर चलती कार में लगी आग, दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

Thu, 08 May 2025 09:01 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 May 2025 09:01 AM IST
सार

कार चालक जसमीत सिंह तलवाड़ा से जालंधर की ओर आ रहा था। जब वह रेरु चौक के पास पहुंचा तब उसकी कार में आग लग गई।

विज्ञापन
moving car caught fire on road during blackout in Jalandhar
जालंधर में कार में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर में बुधवार रात नाै बजे ब्लैक आउट हुआ था। तभी जालंधर पठानकोट हाईवे पर एक चलती हुई कार को आग लग गई। आग लगने के बाद तुरंत ही दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही दमकल विभाग करीब तीन गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया गया। जानकारी देते हुए कार चालक जसमीत सिंह ने बताया कि वह तलवाड़ा से जालंधर की ओर आ रहा था कि जब रेरु चौक के पास पहुंचा तब उसकी कार में आग लग गई।
विज्ञापन




इसके बाद तुरंत ही आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पहुंचकर आज पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि हमें करीब 9:05 पर सूचना मिली थी कि जालंधर पठानकोट हाईवे पर एक चलती कार को आग लग गई है। इसके बाद आज पर काबू पाने के लिए करीब तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर आज पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed