फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Motorcyclist killed after being hit by a truck

Jalandhar News: ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

Sat, 26 Sep 2026 05:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 26 Sep 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed after being hit by a truck
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। जिले के गांव पम्मा के पास शनिवार सुबह एक ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरदासपुर निवासी मोहम्मद इकबाल के रूप में हुई है।

यह घटना सुबह करीब नौ बजे हुई। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के रिश्तेदार जमा हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि एंबुलेंस आधे घंटे देरी से पहुंची जिससे घायल सड़क पर तड़पता रहा और उसकी मौत हो गई। पुलिस थाना नरोट जैमल सिंह के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को मौके पर ही काबू कर लिया। मोहम्मद इकबाल के भाई मोहम्मद हुसैन के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है और आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed