फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   More than 100 farmers who do not burn stubble honored as Guardians of the Environment

Jalandhar News: पराली नहीं जलाने वाले 100 से अधिक किसान ‘पर्यावरण के संरक्षक’ के रूप में सम्मानित

Sat, 29 Oct 2022 12:44 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sat, 29 Oct 2022 12:44 AM IST
सार

डीसी ने कहा कि प्रशासन द्वारा किसानों को और अधिक जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि पर्यावरण को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखा जा सके। उन्होंने कहा कि जालंधर जिले में पिछले साल की तुलना में वायु गुणवत्ता स्तर (एक्यूआई) में सुधार हुआ है क्योंकि 2021 में यह आंकड़ा 327 था जो इस बार 225 है।

विज्ञापन
More than 100 farmers who do not burn stubble honored as Guardians of the Environment
पराली न जलाने वाले 100 किसानों को किया गया सम्मानित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जालंधर जिला प्रशासन ने पराली न जलाकर पर्यावरण के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रगतिशील किसानों को प्रोत्साहित करते हुए शुक्रवार को विभिन्न प्रखंडों के 100 से अधिक किसानों को ‘पर्यावरण के संरक्षक’ के रूप में सम्मानित किया। जिला प्रशासनिक परिसर में सम्मानित किसानों ने भी अन्य किसानों को पर्यावरण की रक्षा के लिए पराली नहीं जलाने, धरती की उर्वरता बनाए रखने, मित्र कीटों की रक्षा करने और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लेने का भी आह्वान किया।

विज्ञापन


आइए हम बनाएं स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान, जिसमें प्रखंड आदमपुर, भोगपुर, जालंधर, जालंधर पश्चिम एवं पूर्व, लोहियां, नकोदर, नूरमहल, फिल्लौर, रुड़का कलां एवं शाहकोट में पराली नहीं जलाने वाले किसानों को जिला प्रशासन ने ‘पर्यावरण संरक्षक’ प्रमाण पत्र वितरित किए। नकोदर विधायक इंद्रजीत कौर मान, डीसी जसप्रीत सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने किसानों को सम्मानित करते हुए कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का संदेश ‘पराली मत जलाओ, पर्यावरण बचाओ’ का संदेश गांव से गांव और घर-घर तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि प्रशासन द्वारा किसानों को और अधिक जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि पर्यावरण को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखा जा सके। उन्होंने कहा कि जालंधर जिले में पिछले साल की तुलना में वायु गुणवत्ता स्तर (एक्यूआई) में सुधार हुआ है क्योंकि 2021 में यह आंकड़ा 327 था जो इस बार 225 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed