{"_id":"62828492e86f9f3e253cf683","slug":"mohali-attack-linked-nishan-singh-s-remand-extended-by-four-days-faridkot-news-pkl4508113200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली हमले के जुड़े निशान सिंह के रिमांड में चार दिन की बढ़ोतरी, अवैध हथियार तस्करी के मामले में अदालत में किया गया दोबारा पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली हमले के जुड़े निशान सिंह के रिमांड में चार दिन की बढ़ोतरी, अवैध हथियार तस्करी के मामले में अदालत में किया गया दोबारा पेश
विज्ञापन
फरीदकोट। मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर हमले के मामले से जुड़े आरोपी तरनतारन के गांव कुल्ला निवासी निशान सिंह को फरीदकोट पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के केस में नामजद कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। सोमवार को रिमांड खत्म होने के बाद उसे दोबारा अदालत में पेश किया गया। जिसके बाद हथियार बरामद करने के लिए कोर्ट ने उसके रिमांड में चार दिन की बढ़ोतरी कर दी।
जानकारी के अनुसार फरीदकोट जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने पांच दिन पहले निशान सिंह को अवैध हथियार तस्करी के केस में अमृतसर से गिरफ्तार किया था।
हालांकि उसके मोहाली हमले से जुड़े होने के चलते उस दिन उसे मोहाली भी ले जाया गया, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे फरीदकोट अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर ले लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक फरीदकोट पुलिस के पास रिमांड पर होने के बावजूद उसे पूछताछ के लिए मोहाली पुलिस को सौंप दिया गया था और सोमवार को रिमांड खत्म होने के बाद सीआईए स्टाफ ने उसे दोबारा फरीदकोट अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत को जानकारी दी है कि आरोपी ने प्रदेश में कई लोगों को अवैध हथियार सप्लाई किए हैं, जिन्हें बरामद किया जाना बाकी है, इसके लिए रिमांड में बढ़ोतरी की जाए। इसके बाद अदालत ने निशान सिंह को चार दिन के और रिमांड पर भेज दिया है। एसएसपी अनवीत कौर सिद्धू ने बताया कि अवैध हथियार तस्करी के केस में अभी फरीदकोट पुलिस की जांच पूरी नहीं हुई है, जिसके चलते उसके रिमांड में बढ़ोतरी करवाई गई है।