फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Moga police returned one lakh rupees to an elderly man

मोगा पुलिस की तत्परता: बुजुर्ग के एक लाख रुपये दो महिलाओं से किए बरामद, सोने की अंगूठी गिरवी रख लिए थे पैसे

Tue, 01 Sep 2026 09:07 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 01 Sep 2026 09:07 PM IST
सार

पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जोड़ते हुए जांच की तो पता चला कि बैग रास्ते में नहीं गिरा था बल्कि जिस ऑटो रिक्शा में जंग सिंह बैठे थे, उसमें ही रह गया था।

विज्ञापन
Moga police returned one lakh rupees to an elderly man
बुजुर्ग को पैसे लौटाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

मोगा पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक बुजुर्ग के खोए हुए 1 लाख रुपये महज एक घंटे के भीतर बरामद कर उन्हें वापस लौटा दिए। थाना सिटी-1 के मुख मुंशी दिलराज सिंह, कांस्टेबल राहुल और कांस्टेबल मनप्रीत की टीम ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे मामले की कड़ी जोड़ते हुए बुजुर्ग के पैसों से भरा बैग बरामद किया। 

विज्ञापन


अंगूठी गिरवी रखकर लिए थे लाख रुपये
जानकारी के अनुसार, गांव साफूवाला निवासी करीब 70 वर्षीय जंग सिंह मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे मोगा के सराफा बाजार में पहुंचे थे। उनका बेटा पुर्तगाल में बीमार है और उसे पैसे भेजने के लिए जंग सिंह ने अपनी सोने की अंगूठी गिरवी रखकर एक लाख रुपये लिए थे। इसके बाद वह ऑटो रिक्शा में बैठकर अपने गांव वापस जाने लगे। ऑटो में पहले से दो महिलाएं भी बैठी हुई थीं। 

विज्ञापन

सीसीटीवी खंगाल कर मिला बैग 
मोगा बस स्टैंड के पास पहुंचने पर जंग सिंह को पता चला कि उनके पास पैसों वाला बैग नहीं है। उन्हें आशंका हुई कि बैग रास्ते में कहीं गिर गया होगा। जंग सिंह तुरंत नजदीक थाना सिटी-1 पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी मुख मुंशी दिलराज सिंह को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिलराज सिंह ने बिना समय गंवाए कांस्टेबल राहुल और कांस्टेबल मनप्रीत के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। 

पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जोड़ते हुए जांच की तो पता चला कि बैग रास्ते में नहीं गिरा था बल्कि जिस ऑटो रिक्शा में जंग सिंह बैठे थे, उसमें ही रह गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने ऑटो और उसमें बैठी दोनों महिलाओं का पता लगाया। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद पुलिस दोनों महिलाओं तक पहुंच गई और जंग सिंह का पैसों से भरा बैग बरामद कर लिया। पुलिस ने बरामद एक लाख रुपये जंग सिंह को वापस सौंप दिए। अपने पैसे वापस मिलने पर बुजुर्ग ने मोगा पुलिस की टीम का आभार जताया।

इस पूरे मामले में थाना सिटी-1 के मुख मुंशी दिलराज सिंह, कांस्टेबल राहुल और कांस्टेबल मनप्रीत द्वारा दिखाई गई तत्परता की सराहना हो रही है। पुलिस टीम ने शिकायत मिलने के बाद कागजी कार्रवाई में समय गंवाने के बजाय तुरंत सीसीटीवी की जांच शुरू की और लगातार प्रयास करते हुए महज एक घंटे में बुजुर्ग की मेहनत की कमाई वापस दिला दी। खास बात यह रही कि जंग सिंह ने अपने बीमार बेटे को आर्थिक मदद भेजने के लिए सोने की अंगूठी गिरवी रखकर यह रकम जुटाई थी। ऐसे में पुलिस द्वारा समय रहते रकम बरामद कर लौटाना न केवल पुलिस की कार्यकुशलता बल्कि मानवीय संवेदनशीलता की भी मिसाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed