फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Modi Government 3.0: Punjab also got representation, Bittu became Union Minister of State

मोदी सरकार 3.0: पंजाब को भी मिला प्रतिनिधित्व, चुनाव हारकर भी बिट्टू बने केंद्रीय राज्य मंत्री

Sun, 09 Jun 2024 10:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो, लुधियाना/जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो, लुधियाना/जालंधर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 09 Jun 2024 10:38 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में हार के बावजूद बिट्टू को केंद्र में जिम्मेदारी मिली है। बिट्टू को मंत्री बना भाजपा ने संदेश दिया है कि सीमावर्ती राज्य का पूरा ध्यान रखा है। 2027 के विधानसभा चुनाव को नजर में रख सिख चेहरे पर दांव खेला गया है। 

विज्ञापन
Modi Government 3.0: Punjab also got representation, Bittu became Union Minister of State
रवनीत सिंह बिट्टू को मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री का पद मिला। - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र में एनडीए की मोदी सरकार 3.0 का गठन हो गया है। लुधियाना से भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू को मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री का पद मिला है। लोकसभा चुनाव में हार के बावजूद रवनीत सिंह बिट्टू पर भाजपा आलाकमान ने भरोसा जताया है, इससे साफ है कि भाजपा के लिए पंजाब काफी महत्वपूर्ण है। बिट्टू पंजाब से ऐसे एकमात्र नेता हैं, जिनको मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं।
विज्ञापन


बिट्टू तीन बार कांग्रेस के सांसद रहे हैं। पहली बार 2009 में वे श्री आनंदपुर साहिब से सांसद बने। इसके बाद वर्ष 2014 एवं 2019 में वे लुधियाना संसदीय सीट पर कांग्रेस के सांसद रहे, लेकिन एक बार भी उन्हें मंत्री पद नहीं मिला।
विज्ञापन


इस साल हुए लोकसभा चुनाव से पहले वे कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए और लुधियाना से चुनाव लड़े, लेकिन वे कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से बीस हजार से अधिक वोट से हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली और सभी 13 सीट पर भाजपा उम्मीदवार हार गए, तब लगा कि इस बार केंद्र में पंजाब को प्रतिनिधित्व नहीं मिलेगा, लेकिन भाजपा आलाकमान ने बिट्टू को मंत्री बना कर सीमावर्ती राज्य पंजाब का पूरा ध्यान रखा है। साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव को नजर में रखते हुए भाजपा ने जट सिख चेहरे पर दांव खेला है। वह पंजाब में खालिस्तानी विचारधारा के खिलाफ मुखर होकर बोलते रहे हैं।

लुधियाना से सीट से मनीष तिवारी भी रह चुके हैं मंत्री
कांग्रेस नेता व चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी लुधियाना संसदीय सीट पर वर्ष 2009 से लेकर 2014 तक सांसद रहे और पीएम मनमोहन सिंह के कार्यकाल में वर्ष 2012 से लेकर 2014 तक केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहे। बिट्टू से पहले उनको ही केंद्रीय कैबिनेट में जगह मिली है।

अमित शाह ने पूरा किया वादा
लोकसभा चुनाव के दौरान लुधियाना में प्रचार करने आए गृह मंत्री अमित शाह ने मंच से एलान किया था कि लुधियाना वालो आप रवनीत बिट्टू को जिताकर भेजो, उसे बड़ा आदमी मैं बनाऊंगा। हालांकि, बिट्टू लुधियाना से चुनाव नहीं जीत सके, लेकिन अब केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देकर अमित शाह ने अपना वादा पूरा कर दिया है।

मोदी सरकार ने तैयार किया है पंजाब का रोड मैप: बिट्टू
रवनीत सिंह बिट्टू का कहना है कि मोदी सरकार ने कैबिनेट में जगह देकर पूरे पंजाब को मान बख्शा है। पंजाब को तरक्की की राह पर ले जाने की जिम्मेदारी संभालने को वे पूरी तरह तैयार हैं। पीएम मोदी एवं अमित शाह ने सूबे के विकास का पूरा रोड मैप तैयार कर रखा है। अब उस पर काम करके सूबे को आगे ले जाना है। यहां के किसान, मजदूर, गरीब, उद्योग, व्यापार जगत की समस्याओं को केंद्र से हल कराने में वे पुल का काम करेंगे। बिट्टू ने कहा कि उनका लक्ष्य वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव हैं।

लुधियाना से दो सांसद व एक केंद्रीय मंत्री
पंजाब की आर्थिक राजधानी कई मायनों में खास है। एक तरफ यहां के साइकिल, होजरी, टेक्सटाइल उद्योग का गढ़ है, वहीं यह राजनीतिक तौर पर भी काफी महत्वपूर्ण हो गया है। अब लुधियाना के पास दो सांसद एवं एक केंद्रीय मंत्री है। लुधियाना में आम आदमी पार्टी के संजीव अरोड़ा राज्यसभा सदस्य के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग लुधियाना संसदीय सीट से सांसद हैं। अब भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू केंद्र सरकार में मंत्री बन गए हैं।

बिट्टू को अन्य राज्य की सीट से जाना होगा राज्यसभा
बिट्टू को संसद तक पहुंचने के लिए राज्यसभा का सदस्य बनना होगा। पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी के 117 में से 92 विधायक जीत कर आए थे। पंजाब में भाजपा के पास राज्यसभा की कोई सीट नहीं है। ऐसे में बिट्टू को अगले छह माह में किसी अन्य राज्य की सीट से राज्यसभा पहुंचना होगा। इसके लिए भाजपा आलाकमान ने पहले ही रणनीति बना रखी है।


पंजाब से हारने वाले चौथे नेता को जिम्मेदारी
पंजाब से अरुण जेटली चुनाव हार गए थे लेकिन उनको 2014 में केंद्र में मंत्री बनाया गया। अंबिका सोनी चुनाव हार गई थीं लेकिन उनको राज्यसभा में भेजकर मंत्री बनाया गया। वहीं हरदीप पुरी चुनाव हार गए थे, उनको मंत्री बनाया गया। अब बिट्टू भी चुनाव हार गए हैं और उनको छह माह के भीतर राज्यसभा भेजकर सदस्य बनाया जाएगा ताकि मंत्री पद बरकरार रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed