{"_id":"573dab964f1c1b9857ac7249","slug":"mla-sunil-jakhar-congress-party-highcourt-grain-scam-press-conference-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज घोटाले के मामले को हाईकोेर्ट ले जाएगी कांग्रेस : जाखड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज घोटाले के मामले को हाईकोेर्ट ले जाएगी कांग्रेस : जाखड़
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 19 May 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
जालंधर में प्रेसवार्ता करते विधायक सुनील जाखड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक सुनील जाखड़ ने कहा कि करोड़ों के अनाज घोटाले का पर्दाफाश करने के लिए कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज करवाई थी, लेकिन बादल सरकार के दबाव में इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब कांग्रेस इस मामले को हाईकोर्ट लेकर जाएगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का यह बयान की इस तरह का कोई घोटाला नहीं हुआ है, अपनी नाकामी छुपाने वाला ब्यान है। जाखड़ वीरवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 12 हजार रुपये का अनाज घोटाला हुआ है, लेकिन बादल इस मामले में जनता को बेवकूफ बना रहे हैं।
जाखड़ ने कहा कि बादल ने अनाज पर स्पष्टीकरण देने के लिए जनता के लाखों रुपये इश्तहार देने में ही खर्च कर डाले हैं। उन्होंने कहा कि बादल सरकार को चाहिए कि वे इस मामले की मौजूदा स्थिति स्पष्ट करें। जाखड़ ने कहा कि बादल साहब जिस घोटाले के न होने की बात कर रहे हैं, उसकी राशि 27 हजार करोड़ तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
अगर इस घोेटाले की जांच जल्द नहीं की गई तो यह राशि 50 हजार करोड़ तक पहुंच जाएगी। आम आदमी पार्टी की ओर से अनाज घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री के निवास स्थान पर दिए गए धरने को सुनील जाखड़ ने फ्लाप बताया है। उन्होंने आप को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस पार्टी के पास कोई रणनीति ही नहीं है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता को ही फैसला करना है कि पंजाब की सत्ता किस पार्टी को सौंपी जा सकती है।