फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   MLA started development work of 3.6 crores

कपूरथला में सीवरेज बोर्ड छह माह में 7000 लोगों को सीवरेज व पेयजल की सुविधा उपलब्ध करवाएगा

Sun, 02 Aug 2020 05:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
MLA started development work of 3.6 crores
कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह विकास कार्यों के प्रोजेक्टों की शुरुआत करवाते हुए। - फोटो : KAPURTHALA
कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह ने रविवार को कपूरथला शहर में कई विकास कार्यों की शुरुआत करवाई, जिससे शहर की 16, 000 से अधिक आबादी को सीवरेज व पेयजल की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

यहां डिफेंस कालोनी में सीवरेज व पेयजल प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखते हुए विधायक ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में सीवरेज व जल सप्लाई के अधीन उन क्षेत्रों को लाया जाएगा, जो नगर निगम कपूरथला अधीन आते हैं। इसके अतिरिक्त शहर के सीवरेज को मेन सीवरेज से जोड़ने की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने इस सीवरेज से संबंधित प्रोजेक्ट के लिए 3.5 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है और वह हर सप्ताह इस प्रोजेक्ट की प्रगति का निजी तौर पर जायजा लेंगे, क्योंकि शहर के 7000 से अधिक लोगों को इस सुविधा की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन

सीवरेज बोर्ड के एक्सईएन सन्नी गोगना ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का कार्य सीवरेज बोर्ड के पास है, जिसे अगले छह माह में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल सप्लाई की छह किलोमीटर लंबी लाइन व सीवरेज की आठ किलोमीटर लाइन बोर्ड की तरफ से बिछाई जाएगी। यह प्रोजेक्ट डिफेंस कालोनी, ग्रोवर कालोनी, संतपुरा, ब्रह्मकुंड और मंगी कालोनी के निवासियों के लिए उपहार होगा। इससे पहले विधायक ने 13 लाख से गहरा ट्यूबवेल (650 फुट) लगवाने का काम भी शुरू हुआ, जो जर्मनी दास पार्क, आफिसर कालोनी, जगजीत पार्क और कायमपुरा के 9000 लोगों के लिए जीवनधारा होगी। इस मौके पर नगर निगम के ईओ आदर्श कुमार शर्मा, एक्सईएन सन्नी गोगना के अलावा शहर के पूर्व पार्षद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed