फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   MLA said - I will not let you install turrets, if you have to do case in Pathankot

विधायक बोले- नहीं लगाने दूंगा बुर्जियां, केस करना है तो करें

Tue, 06 Oct 2020 10:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
MLA said - I will not let you install turrets, if you have to do case in Pathankot
डेयरीवाल गांव में लोगों से बातचीत करते विधायक जोगिंद्र पाल। - फोटो : PATHANKOT
डेयरीवाल गांव में नगर निगम की ओर से लगाई गई बुर्जियां रविवार को हटाने के बाद मंगलवार को विधायक जोगिंद्र पाल फिर से वहां पहुंच गए। उन्होंने निगम अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाते हुए साफ कहा कि केस दर्ज कराना है, तो मुझ पर कराएं। मैं किसी भी हालत में बुर्जियां नहीं लगाने दूंगा।
विज्ञापन

दरअसल, गांववासियों ने विधायक को बताया था कि निगम की टीम ने दोबारा उनकी जमीनों पर बुर्जियां लगाने का काम शुरू कर दिया है। इस पर विधायक जोगिंद्र पाल गांव डेयरीवाल पहुंचे। विधायक ने वहां मौजूद निगम अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पर्चा दर्ज कराना है तो उन पर कराएं, लेकिन, वह किसी भी हालत में बुर्जियां नहीं लगने देंगे। निगम अधिकारियों के साथ पहुंची पुलिस पार्टी से भी विधायक ने कड़े शब्दों में कहा कि अपने अधिकारियों को जाकर बता दो कि वहां पर हलका विधायक जोगिंद्र पाल अड़ गए हैं। वह उन्हें बुर्जियां नहीं लगाने दे रहे हैं। अगर कोई कार्रवाई करनी है तो उन पर करो। उन्होंने कहा कि रविवार को मैने अपनी मौजूदगी में बुर्जियां उखड़वाई थीं। विधायक के तेवर देखकर निगम अधिकारी लौट गए।
विज्ञापन

विधायक जोगिंद्र पाल ने कहा कि डेयरीवाल ग्राम पंचायत की 325 एकड़ जमीन पर नगर निगम की निगाह है। निगम ने डेयरीवाल एरिया में पहले सालिड वेस्ट डंप के लिए 25 एकड़ जमीन ली। इसके बाद 33 एकड़ भूमि पर गोशाला बना दी गई। इतना ही नहीं लाडोचक्क में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बना दिया। यह सब जरूरी प्रोजेक्ट थे, इसलिए वह चुप रहे। लेकिन, अब वह चुप नहीं बैठेंगे। विधायक ने कहा कि मामले को अदालत लेकर जाएंगे और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी को मामले की जानकारी दी जा रही है। मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई होगी, जिसके बारे में जिला प्रशासन की और से हायर अथारिटी को अवगत करवाया जा रहा है। सुरेंद्र सिंह, एडीसी एवं असिस्टेंट कमिश्नर नगर निगम पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed