फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   MLA Parashar made a surprise inspection of the Municipal Corporation office.

Jalandhar News: विधायक पराशर ने नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया

Wed, 01 Oct 2025 07:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
MLA Parashar made a surprise inspection of the Municipal Corporation office.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। आम आदमी पार्टी के हलका सेंट्रल के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने बुधवार को लोगो के कल्याण के लिए आगे बढ़ते हुए माता रानी चौक के पास नगर निगम जोन ए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर और डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर के साथ साथ जोनल कमिश्नर नीरज जैन के साथ विधायक अशोक पराशर ने लेखा शाखा, स्वास्थ्य शाखा, रिकॉर्ड रूम, सुविधा केंद्र आदि सहित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया।

विधायक पराशर ने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे जनता की सेवा पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर करें और यह सुनिश्चित करें कि नगर निगम कार्यालयों में जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि वे फाइलों पर आपत्ति एक ही बार में दर्ज करें और जनता को कार्यालयों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर न किया जाए। कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि पेंशन, ग्रेच्युटी आदि का भुगतान समय पर किया जाए। विधायक अशोक पराशर, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर और डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर ने भी रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को रिकॉर्ड का उचित प्रबंधन करने के निर्देश दिए। विधायक पराशर ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोगो को नगर निगम कार्यालयों में अपने कार्य करवाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और आगामी समय में भी निरीक्षण जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed