{"_id":"62b3762ee4c3340d8944b2f9","slug":"mla-caught-kanungo-taking-a-bribe-of-15-thousand-rupees-firozpur-news-pkl454458187","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर : दो करोड़ 55 लाख रुपये के घोटाले में मार्कफेड के दो एसओ समेत चार पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर : दो करोड़ 55 लाख रुपये के घोटाले में मार्कफेड के दो एसओ समेत चार पर मामला दर्ज
विज्ञापन
फिरोजपुर। गुरुहरसहाए मार्कफेड शाखा में गेहूं खुर्द बुर्द कर दो करोड़ 55 लाख 24 हजार 415 रुपये का घोटाला हुआ है। यह वर्ष 2021-22 की गेहूं थी। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने बुधवार को मार्कफेड विभाग के दो एसओ समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। सभी आरोपी फरार हैं।
जिला फिरोजपुर मार्कफेड के प्रबंधक सचिन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि गुरुहरसहाए मार्कफेड के एनसीडीसी कवर्ड व एआरडीसी कवर्ड गोदाम में वर्ष 2021-22 की गेहूं खरीद कर रखी थी। इसकी देखरेख की जिम्मेदारी एसओ लवप्रीत व सुरेंद्र कुमार वासी मोहनके हिठाड़ की थी। इन्होंने विभाग के अन्य मुलाजिमों संग मिलकर गोदाम में रखी गेहूं खुर्द बुर्द कर दी। उक्त गेहूं की कीमत दो करोड़ 55 लाख 24 हजार 415 रुपये आंकी गई है।
इस मामले की भनक लगने पर विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग के अधिकारियों ने पहले अपने स्तर पर विभागीय जांच करवाई। घोटाला उजागर होने पर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने पूरे मामले की तफ्तीश करने के बाद मार्कफेड गुरुहरसहाए के एसओ लवप्रीत सिंह, एसओ सुरेंदर कुमार, अंकुश नरुला व तीर्थ राम वासी गुरुहरसहाए के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
उधर, उक्त मामले की तहकीकात कर रहे इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह के मुताबिक उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए तलाश की जा रही है। इस मामले की जांच के बाद और भी विभाग के अधिकारी व मुलाजिम पर गाज गिर सकती है।