फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Minor girl raped two days ago, AAP MLA complained to IG

दो दिन पहले नबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, आप विधायक ने आईजी से की शिकायत

Sat, 02 Apr 2022 10:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Minor girl raped two days ago, AAP MLA complained to IG
जालंधर। नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। करतारपुर विधानसभा हलके की एक नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में दो दिन तक कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद आप विधायक बलकार सिंह ने आईजी जोनल को इसकी जानकारी दी थी।
विज्ञापन

आईजी जोनल के आदेशों के बाद जालंधर देहात पुलिस हरकत में आई और आनन-फानन नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी की जा रही है। एसएसपी सतिंदर सिंह का कहना है कि पुलिस को जब शिकायत मिली तो तत्काल कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

आप विधायक बलकार सिंह ने बताया कि उनके विधानसभा हलके के एक गांव की 10वीं की छात्रा को दो युवक बाइक पर जबरदस्ती बैठाकर ले गए थे। लड़की के अभिभावकों ने दो दिन पहले शिकायत की थी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। शुक्रवार रात को गांव के लोग एकत्रित हुए और आईजी को इस घटना से अवगत करवाया। इसके बाद एसएसपी को कार्रवाई के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed