{"_id":"69b5080daf55d9af5e0c75da","slug":"minor-girl-commit-suicide-in-sunam-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैंने जो करना था कर लिया: प्रेमी के वीडियो से सहमी 16 वर्षीय लड़की, बहन के घर फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैंने जो करना था कर लिया: प्रेमी के वीडियो से सहमी 16 वर्षीय लड़की, बहन के घर फंदा लगाकर दे दी जान
Sat, 14 Mar 2026 12:33 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:33 PM IST
सार
लड़की का अपने चचेरे भाई के साले के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों जल्द निकाह करना चाहते थे। लड़की का परिवार आर्थिक तंगी के कारण तुरंत निकाह करने में असमर्थ था।प्रेमी ने लड़की पर शादी के लिए दबाव बनाने के मकसद से एक वीडियो उसे भेजा जिससे घबराई लड़की ने जान दे दी।
विज्ञापन
व्यक्ति ने की खुदकुशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुनाम के गांव में एक 16 वर्षीय नाबालिग प्रवासी लड़की ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी है । घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सरपंच प्रीतम सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका बिहार के दरभंगा जिले से संबंधित थी। वह अपनी बहन की देखभाल के लिए पंजाब आई हुई थी, जिसका हाल ही में ऑपरेशन हुआ था।
बताया जा रहा है कि मृतका का अपने चचेरे भाई के साले के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों जल्द निकाह करना चाहते थे। लड़की का परिवार आर्थिक तंगी के कारण तुरंत निकाह करने में असमर्थ था। इसी वजह से परिवार ने उसे कुछ समय के लिए पंजाब भेज दिया था। प्रेमी ने लड़की पर शादी के लिए दबाव बनाने के मकसद से अपनी बांह पर ब्लेड मारकर एक वीडियो उसे भेजा। वीडियो में उसने कहा, "मैंने तो जो करना था कर लिया, अब तुम सोचो क्या करना है।"
प्रेमी के वीडियो और दबाव से आहत होकर लड़की ने खौफनाक कदम उठाया। उसने अपनी बहन को बहाने से गांव की दुकान पर चावल लेने भेज दिया और पीछे से घर का दरवाजा अंदर से बंद कर फंदा लगा लिया। जांच अधिकारी थाना चीमा के सहायक थानेदार नेक सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएगी।