फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Minor accuses youth of misdead

नाबालिग ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Fri, 23 Jul 2021 04:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
Minor accuses youth of misdead
पठानकोट। थाना-1 के अधीन आते मोहल्ला निवासी नाबालिग ने युवक पर हिमाचल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। नाबालिग का कहना है कि आरोपी उसे एक्टिवा पर मलिकपुर ले गया, जहां से हिमाचल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग परिवार सहित एसएसपी कार्यालय पहुंची और शिकायत दिए जाने के बावजूद थाना-1 पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

नाबालिग की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी शाम को सैर करने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। आसपास और रिश्तेदारों के घर में ढूंढने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला। अगले दिन उनकी बेटी सुजानपुर में मिली। बेटी ने बताया कि एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात युवक पर मामला दर्ज किया। आरोपी की पहचान होने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो एसएसी सुरेंद्र लांबा से मिलकर इंसाफ की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि जब वह सैर के लिए निकली तो वह रास्ता भूल गई। उसने एक युवक से लिफ्ट मांगी। युवक उसे एक्टिवा पर बिठाकर घर ले जाने की बजाय मलिकपुर ले गया। वहां से हिमाचल प्रदेश के डमटाल स्थित होटल में लग गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक उसे फिर से मलिकपुर में छोड़कर फरार हो गया। वह किसी तरह सुजानपुर पहुंची। जब उसे किसी जानकार ने सुजानपुर में देखा तो उन्होंने घर में इसकी सूचना थी। इसके बाद नाबालिग को घर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी, सिटी राजिंदर मन्हास ने बताया कि आरोपी की पहचान की जा चुकी है। उसकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed