फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   milk tanker hit many vehicles in jalandhar

Jalandhar: लाल बत्ती पर खड़े 10 वाहनों को दूध के टैंकर ने मारी टक्कर, ब्रेक फेल होने से हादसा, कई को आई चोट

Fri, 26 Apr 2024 04:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 26 Apr 2024 04:49 PM IST
सार

हादसा टैंकर के ब्रेक फेल होने से हुआ है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुए वाहन को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम शुरू कर दिया और आवाजाही शुरू करवाई।

विज्ञापन
milk tanker hit many vehicles in jalandhar
जालंधर में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर के पठानकोट चौक के नजदीक लाल बत्ती पर खड़ी करीब 10 गाड़ियों को एक अनियंत्रित तेज रफ्तार दूध टैंकर ने टक्कर मार दी। घटना में करीब 12 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


यह हादसा जालंधर से व्यस्त चौकों में से एक पठानकोट चौक फ्लाईओवर के नीचे हुआ है। गनीमत रही कि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई गाड़ियों के एयरबैग खुल गए और एक ऑटो चालक की दोनों टांगें टूट गईं जो अस्पताल में उपचाराधीन है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह हादसा दोपहर करीब ढाई बजे हुआ था। लम्मा पिंड चौक की ओर से आ रहा दूध वाला टैंकर एकदम से अनियंत्रित हो गया और 2 ऑटो और कई कारों को रौंदता हुआ चला गया। रफ्तार इतनी तेज थी कि एक ऑटो सर्विस लेन में जा गिरा, जिसके बाद राहगीरों ने तुरंत किसी तरह जख्मी हुए लोगों को अस्पताल पहुंचने का काम शुरू किया। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त हादसा टैंकर के ब्रेक फेल होने से हुआ है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुए वाहन को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम शुरू कर दिया और आवाजाही शुरू करवाई। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि टैंकर इतनी तेजी से आया कि लोग गाड़ियों से निकल ही नहीं पाए और वह चौक में जाकर खंभे से टकराकर रुक गया जिसमें टैंकर का ड्राइवर ही घायल हो गया। थाना 8 के प्रभारी ने कहा कि पुलिस लोगों के बयान दर्ज कर रही है उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed