फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Military, suicide, two years,Jalandhar

सेना के जवान ने की खुदकुशी

Thu, 03 Jul 2014 10:25 PM IST
जालंधर।
जालंधर। Updated Thu, 03 Jul 2014 10:25 PM IST
विज्ञापन
Military, suicide, two years,Jalandhar
कपूरथला की 21 पंजाब बटालियन में तैनात आर्मी के जवान ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। जवान देवीपुर अखनूर तहसील जम्मू का रहने वाला था और बुधवार से जालंधर में एक होटल में ठहरा हुआ था। वीरवार को उसे कमरा खाली करना था लेकिन वह बाहर नहीं आया।
विज्ञापन


उसके कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर वह तड़प रहा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रख लिया है। मृतक के पिता आर्मी में सूबेदार हैं और इन दिनों उनकी पोस्टिंग आसाम में है।
विज्ञापन


22 साल के अमनदीप निवासी देवीपुर अखनूर तहसील जम्मू ने बुधवार को होटल में कमरा लिया था। वीरवार को जब उसने रूम खाली नहीं किया तो होटल मैनेजर गौरव ने दरवाजा खटखटाया। खिड़की से झांका को अमनदीप तड़प रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी जेब में पड़े आई कार्ड से उसकी पहचान हुई। पता चला कि अमनदीप एक माह से छुट्टी पर था और वह अपने घर जम्मू गया हुआ था। बुधवार शाम को चार बजे उसने होटल में कमरा किराए पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात बजे वह कुछ समय के लिए घूमने निकला था और आठ बजे लौट आया था। वहीं सेना के प्रवक्ता नरेश विंग ने बताया कि मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश सेना के अधिकारियों ने जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed