फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   migrant laborers staged Mehtana gave wage received strike continue

मेहताना ने देने पर प्रवासी मजदूरों ने दिया धरना, कहा- जब तक मेहनताना नहीं मिलेगा, जारी रहेगा धरना

Thu, 24 Dec 2020 06:26 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
migrant laborers staged Mehtana gave wage received strike continue
पठानकोट। गांव भगवानसर में भट्ठा मालिकों द्वारा प्रवासी मजदूरों को मेहनताना न देने का मामला गर्माता जा रहा है। वीरवार को लाल झंडा पंजाब भट्ठा लेबर यूनियन के बैनर तले प्रवासी मजदूरों ने भट्ठे पर ही स्थायी धरना देना शुरू किया। यह धरना यूनियन महासचिव शिव कुमार की अध्यक्षता में हुआ। इसमें प्रवासी मजदूरों ने भट्ठा मालिकों के खिलाफ नारेबाजी की और भट्ठा मालिकों पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें मेहनताना नहीं मिल जाता तब तक धरना ऐसे जारी रहेगा।
विज्ञापन

शिव कुमार ने बताया कि 4 दिसंबर को लेबर अफसर जिला पठानकोट की मौजूदगी में भट्ठा मालिक एसोसिएशन और यूनियन की बैठक हुई थी। इसमें कई समझौते हुए थे, लेकिन समझौते के विपरीत प्रवासी मजदूरों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। इस मामले को लेकर 21 दिसंबर को प्रवासी मजदूरों ने डीसी दफ्तर के सामने धरना दिया था। उस समय डीसी ने भट्ठा मालिकों को बुलाकर मेहनताना देने की बात कही थी। अब फिर से भट्ठा मालिक समझौते को तोड़ रहे हैं और अपनी मर्जी के मुताबिक प्रवासी मजदूरों पर किराए और बिजली बिल के नाम पर आर्थिक बोझ डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक प्रवासी मजदूरों को उनका हक नहीं मिल जाता तब तक धरना ऐसे ही जारी रहेगा। इस मौके पर जय प्रकाश, राम भागवत, महेश कुमार, धनेश्वर, दिनेश कुमार, मुनीष, सोनू, मुकेश, नंद कुमार, रोबिन, नीलेश, अंचल, दिनेश, केवट, हीरा राम, गणेश राम और रवि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed