{"_id":"5f5115e38ebc3e532f623b7a","slug":"meeting-of-high-power-committee-of-cbse-affiliated-schools-association-in-jalandhar-jalandhar-news-pkl386716569","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 सितंबर तक फीस जमा न करवाई तो काट दिया जाएगा बच्चे का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 सितंबर तक फीस जमा न करवाई तो काट दिया जाएगा बच्चे का नाम
विज्ञापन
सीबीएसई एफिलिएटेड स्कूल्ज एसोसिएशन (कासा) की हाई पावर कमेटी की हुई बैठक मे उपस्थित कासा के सदस्य
- फोटो : JALANDHAR
सीबीएसई एफिलिएटेड स्कूल्स एसोसिएशन (कासा) की हाई पावर कमेटी की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इसमें फैसला लिया गया कि जिन बच्चों की 10 सितंबर तक फीस जमा नहीं होगी उनके नाम ऑनलाइन क्लासेज से काट दिए जाएंगे।
पदाधिकारियों के अनुसार कासा ने हाईकोर्ट की हिदायतों के अनुसार एक पब्लिक नोटिस जारी कर सभी अभिभावकों को फीस जमा करवाने के लिए कहा था। इसमें उन्होंने लिखा था कि सभी अभिभावक 31 जुलाई तक बकाया फीस जमा करवाएं। जो फीस नहीं दे सकते वह 31 जुलाई तक आवेदन जमा करवा सकते हैं। नोटिस को देख कई अध्यापकों ने फीस जमा करवा दी थी। वहीं कुछ अभिभावक ऐसे भी हैं जिन्होंने अब तक ना तो आवेदन किया न ही फीस जमा करवाई। ऐसे में अब स्कूलों को अपने स्टाफ सदस्यों को सैलरी देना और अन्य खर्च पूरे कर पाना मुश्किल हो रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए कासा ने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए फीस जमा करवाने के लिए 7 दिन का समय दिया है। इसमें आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। कोई अभिभावक फीस जमा नहीं करवाते हैं तो उनके बच्चे का नाम ऑनलाइन क्लासेज से निकाल दिया जाएगा और एग्जाम भी नहीं करवाए जाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी अभिभावकों की होगी।
कासा ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि जो अभिभावक सही में आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं वह पहले ही आवेदन कर चुके हैं। कोई छात्र एक स्कूल की बकाया फीस दिए बिना दूसरे स्कूल में दाखिला करवाना चाहेगा तो टीसी एवं एनओसी के बिना कोई भी स्कूल उन्हें दाखिला नहीं देगा। जो स्कूल कासा के सदस्य नहीं हैं उन्हें भी इन नियमों को अपने स्कूल में अपनाने के लिए कहा गया। मौके पर सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन एवं कासा के अध्यक्ष अनिल चोपड़ा, सीटी ग्रुप से चरणजीत सिंह चन्नी, इनोसेंट हार्ट से डॉ. अनूप बोरी, लारेंस स्कूल से जोध राज गुप्ता, मेयर वर्ल्ड स्कूल से राजेश मेयर, स्टेट पब्लिक स्कूल से डॉ. नरोत्तम सिंह, नोबल स्कूल से सीएल कोचर समेत अन्य मौजूद थे।