{"_id":"66cf511be932ad090e078869","slug":"medical-store-looted-at-gun-point-in-phagwara-worth-rs-50-thousand-kapurthala-news-c-80-1-spkl1018-101539-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: फगवाड़ा में गन पॉइंट पर मेडिकल स्टोर पर 50 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: फगवाड़ा में गन पॉइंट पर मेडिकल स्टोर पर 50 हजार की लूट
Wed, 28 Aug 2024 10:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 28 Aug 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
1 मिनट 7 सेकेंड में लूट ले गए, जन्माष्टमी की रात कड़े सुरक्षा पहरे के बीच लुटेरों की पुलिस को चुनौती
तीन नकाबपोश लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, सीसीटीवी में कैद
थाना सिटी फगवाड़ा में लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज
संदिग्ध लोगों से पूछताछ का दौर जारी : एसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
फगवाड़ा (कपूरथला)। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की रात शहर के गुरु हरगोबिंद नगर क्षेत्र में तीन नकाबपोश लुटेरे महज 1 मिनट 7 सेकेंड में गन पॉइंट पर एक मेडिकल स्टोर मालिक से हजारों रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गए। यह घटना उस समय हुई, जब पुलिस प्रशासन की ओर से शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाने के दावे किए गए थे।
बांसल मेडिकोज के मालिक रमेश कुमार बांसल ने बताया कि सोमवार रात जब वह दुकान पर मौजूद थे तो 9 बजकर 25 मिनट पर नकाबपोश दो युवक उनकी दुकान में दाखिल हुए और आते ही एक युवक उन पर पिस्तौल तान दी और डरा धमका कर गल्ले में पड़े करीब 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दो लुटेरे दुकान के अंदर दाखिल हुए और एक बाहर मोटरसाइकिल पर तैयार खड़ा था, जैसे ही उन्होंने वारदात को अंजाम दिया और यह तीनों लुटेरे मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। एसपी फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी, डीएसपी जसप्रीत सिंह व थाना सिटी के एसएचओ जतिंदर कुमार ने मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया। एसएचओ जतिंदर कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में तीन लुटेरे आए हैं, जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया है। थाना सिटी में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी-फगवाड़ा रुपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि पुलिस की ओर से संदिग्ध लोगों को राउंडअप करके पूछताछ की जा रही है। एरिया के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।