{"_id":"a772426a94d29d4883631935b1ac8b2b","slug":"medical-course-fees-riseup-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कोर्स की फीसों में 330 फीसदी बढ़ोतरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कोर्स की फीसों में 330 फीसदी बढ़ोतरी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Fri, 10 Jul 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने मेडिकल स्टूडेंट्स पर नया बोझ डालते हुए एमबीबीएस व बीडीएस
विज्ञापन
कोर्स की फीसों में करीब 330 प्रतिशत बढ़ोतरी कर दी है। इस मामले में राज्य
के मेडिकल शिक्षा व खोज विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है और बाबा फरीद
मेडिकल यूनिवर्सिटी को लिखित रूप में सूचना भेजकर नई फीसों के आधार पर
दाखिला करने की हिदायतें दी हैं।
मेडिकल शिक्षा व खोज विभाग के सचिव हुस्न लाल की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार पंजाब सरकार ने वर्ष 2015-16 से एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स के लिए फीस की नई संरचना तैयार की है। राज्य में दोनों कोर्सों के लिए पहले वर्ष 80 हजार, दूसरे वर्ष 90 हजार, तीसरे वर्ष एक लाख, चौथे वर्ष 1.10 लाख और पांचवें वर्ष 60 हजार रुपये सरकारी फीस वसूली जाएगी।
नई व्यवस्था के मुताबिक डॉक्टर बनने के लिए मेडिकल स्टूडेंट्स को पांच वर्षों के दौरान सिर्फ सरकारी फीस के रूप में ही 4.40 लाख रुपये अदा करने होंगे, जबकि इससे पहले यह फीस मात्र 1 लाख 35 हजार 450 रुपये होती थी। पुरानी संरचना के अनुसार मेडिकल स्टूडेंट्स से पहले से तीसरे वर्ष तक 26250 और चौथे व पांचवें वर्ष 28350 रुपये वार्षिक फीस के रूप में वसूले जाते थे।