फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   MC workers stopped cleaningness work due to bad condition of tire vehicle

शहर में कूड़ा लिफ्टिंग का काम फिर हुआ ठप

Mon, 17 May 2021 08:19 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
MC workers stopped cleaningness work due to bad condition of  tire vehicle
जालंधर। शहर में सोमवार को कूड़ा उठाने की गाड़ियों के फटे टायरों के विरोध में ड्राइवर यूनियन के समर्थन में निगम कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। इस वजह से कूड़ा उठाने का काम ठप रहा।
विज्ञापन

ड्राइवर यूनियन के प्रधान देवानंद ने कहा कि हमें फिर से टायरों को लेकर काम बंद करना पड़ा है। गाड़ियां चलाने के लिए 418 टायरों की जरूरत थी, लेकिन सिर्फ 163 ही मिले है। कई बार कर्मचारियों को गाड़ियों का पंचर भी अपनी जेब से लगाना पड़ता है। गर्मी में टायर पंचर हो रहे हैं। कूड़े के साथ कांच के टुकड़े भी होते हैं, ऐसे में यह कंडम टायर वहां फट सकते हैं। डंप में खराब टायरों की वजह से गाड़ी के पलटने का भी खतरा है। ऐसे में कर्मचारी कैसे काम करें। इस बारे में निगम कमिश्नर को भी बताया जा चुके हैं, लेकिन वो जिसकी ड्यूटी लगाते हैं, वो आगे काम नहीं करता। उनके घर में भी परिवार है, वो अफसरों की लापरवाही की वजह से अपनी जिंदगी खतरे में नहीं डालेंगे। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम जालंधर सफाई का काम प्राइवेट हाथों में देने की साजिश कर रहा है। इसी वजह से न गाड़ियों को नए टायर दिए जा रहे हैं और न ही उन्हें रिपेयर करवाया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed