{"_id":"571270424f1c1bba664a6b60","slug":"mata-chand-kaur-murder-case-allegation-world-nojwan-namdhari-vidhak-jatha-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता चंद कौर के हत्यारों की मदद किसने की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता चंद कौर के हत्यारों की मदद किसने की
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
Updated Sat, 16 Apr 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
माता चंद कौर के हत्या के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते जत्थे के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता चंद कौर की श्री भैणी साहिब के भीतर हत्या करने की वारदात में ठाकुर दिलीप सिंह के अनुयायियों ने मांग की कि पुलिस को इस घटनाक्रम में जमीनी स्तर से जांच करनी चाहिए। संगत के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। इन सवालों के जवाब जनता के बीच लाने चाहिए ताकि इस हत्याकांड का सच सामने आ सके।
विश्व नौजवान नामधारी विद्यक जत्थे के प्रधान पलविंदर सिंह, जत्थेदार अमरीक सिंह, सलाहकार गुरमीत सिंह, प्रिंसिपल राजपाल कौर, हरविंदर सिंह गग्गी, सरूप सिंह बाजवा, बीबी सुरजीत कौर, बीबी जसबीर कौर, बीबी सरबजीत कौर, बीबी हरविंदर कौर, नरिंदर सिंह, हरदेव सिंह ने कहा कि माता चंद कौर की हत्या दिल दहला देने वाली घटना है। इससे पर्दा उठाना जरूरी है। संगत के मन में कई तरह के सवाल हैं जो इस हत्याकांड को लेकर उठ रहे हैं। इन सवालों का जवाब तत्काल जांच टीम को सामने लाना चाहिए।
पहला सवाल तो यह ही है कि हाई सिक्योरिटी एरिया में बाइक सवार युवक पिस्तौल लेकर कैसे पहुंच गए। यहीं नहीं हत्या करने के बाद वह अचानक कहां गायब हो गए। डेरे के अंदर और बाहर सीसीटीवी लगे हैं ऐसे में हत्यारे कैमरों से बचकर माता चंद कौर तक कैसे जा पहुंचे। ऐसा लगता है जैसे उन्हें अंदर से किसी की मदद मिली हो। इसी वजह से उन्हें माता चंद कौर के कार्यक्रम का ब्योरा पता था।
विज्ञापन
हत्या वाले दिन माता चंद कौर के साथ सिक्योरिटी नहीं थी। यह बात हत्यारों तक कैसे पहुंची इसकी भी पूरी जांच होनी चाहिए। नामधारी संगत इन सवालों को लेकर दिन रात बेचैन है और इस हत्याकांड की सच्चाई तभी सामने आ सकती है अगर इन सवालों के जवाब तलाशे जाएं। उन्होंने मांग की कि प्रदेश में बनाई गई एसआईटी अगर इन सवालों के जवाब खोजने निकलती है तो हत्याकांड की सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी।