फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   march, fury, labour women protest, labour demand, muktsar, jalandhar, punjab

मजदूर महिलाओं ने बसंती चुनरी लेकर निकाला मार्च 

Sun, 11 Sep 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर) Updated Sun, 11 Sep 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
march, fury, labour women protest, labour demand, muktsar, jalandhar, punjab
मार्च - फोटो : demo
मजदूर जत्थेबंदियों की ओर से मांगों के लिए 15 सितंबर से गांव लंबी में लगाए जा रहे तीन दिवसीय धरने को लेकर मजदूरों को लामबंद किया जा रहा है। इसके लिए गांवों में बसंती मार्च निकाला जा रहा है। इसके अधीन गांव सिंघेवाला, फतूहीवाला और गांव किल्लियांवाली की मजदूर महिलाओं ने रविवार को बसंती चुनरी लेकर मार्च निकाला।
विज्ञापन


इसकी अगुवाई कर रही गुरमेल कौर, तारावंती व कृष्णा देवी ने आरोप लगाया कि 190 परिवारों को कपास की चुगाई का अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया। इस तरह गांव किल्लियांवाली में राम प्रकाश, छिंदरपाल कौर, संदीप कौर, बचनों देवी, राज कौर और सीमा रानी समेत 170 परिवारों को भी अभी तक मुआवजा नहीं मिला।
विज्ञापन


मजदूर नेता जमीनी सुधार लागू कर बाकी जमीन एक सामान बांटने, कृषि आधारित रोजगार प्रमुख उद्योग लगाने, रोजगार का प्रबंध करने, पंजाब व गुजरात में गो रक्षा के नाम पर दलितों पर अत्याचार बंद करने, आरोपियों को सजा देने,
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों के कर्ज माफ करने, खुदकुशी पीड़ितों को पांच पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द उनकी मांगों को लागू न किया गया तो वह संघर्ष को तीव्र करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed