फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Man of Jalandhar gone to England for studies died under suspicious circumstances

Jalandhar: दो माह पहले इंग्लैंड गए जालंधर के युवक की संदिग्ध हालात में मौत, दोस्त बोले-ब्रेन हेमरेज हुआ

Mon, 09 Sep 2024 12:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 09 Sep 2024 12:51 PM IST
सार

गुरवंशदीप सिंह एक मध्य वर्गीय परिवार से था और भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इंग्लैंड गया था। मगर वहां पर बीते दिन उसकी मौत हो गई। उनके दोस्तों ने परिवार को बताया कि वह दो-तीन हफ्ते ही ठीक था, तभी उसे चक्कर आने लगे

विज्ञापन
Man of Jalandhar gone to England for studies died under suspicious circumstances
गुरवंशदीप सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

जालंधर से दो महीने पहले पढ़ाई के लिए इंग्लैंड गए लोहिया खास के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक गुरवंशदीप सिंह (19) निवासी गांव गिद्दड़ पिंडी लोहिया खास 13 जुलाई को इंग्लैंड गया था। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीते दिन पारिवारिक सदस्यों को बेटे की मौत की खबर मिली, जिसके बाद से उनका रो-रो बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है। परिवार को फोन कर बताया गया कि गुरवंशदीप को ब्रेन हेमरेज था जिसके चलते उसकी मौत हुई है। परिवार ने भारत सरकार और संस्थाओं से गुहार लगाई है कि उनके बेटे के शव को भारत लाने में मदद की जाए। 
विज्ञापन


गुरवंशदीप सिंह एक मध्य वर्गीय परिवार से था और भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इंग्लैंड गया था। मगर वहां पर बीते दिन उसकी मौत हो गई। उनके दोस्तों ने परिवार को बताया कि वह दो-तीन हफ्ते ही ठीक था, तभी उसे चक्कर आने लगे। 22 अगस्त को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के बताया कि गुरवंशदीप के मस्तिष्क में खून के थक्के जम गए थे। जिसके कारण वह जिंदगी की जंग हार गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed