{"_id":"64ca59c0869006180d0610f4","slug":"man-killed-by-entering-house-for-preventing-defamation-of-wife-father-injured-faridkot-news-c-67-1-spkl1008-176-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: पत्नी को बदनाम करने से रोकने पर घर में घुसकर युवक की हत्या, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: पत्नी को बदनाम करने से रोकने पर घर में घुसकर युवक की हत्या, पिता घायल
Wed, 02 Aug 2023 06:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 02 Aug 2023 06:57 PM IST
विज्ञापन
- दो हमलावर भी हुए घायल, महिला समेत छह नामजद, चार को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। थाना सदर के अंतर्गत आते गांव घुगियाना में मंगलवार रात घर में घुसकर तेजधार हथियारों व बेसबाॅल से एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बलकरण सिंह के रूप में हुई है। इस हमले में मृतक के पिता बसंत सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके अलावा दो हमलावरों को भी चोटें आई हैं। तीनों घायलों को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पुलिस ने एक महिला समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें अस्पताल में उपचाराधीन दोनों आरोपियों के अलावा दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार बलकरण सिंह की पत्नी के चरित्र को लेकर गांव का ही एक परिवार गलत अफवाह फैला रहा था। बलकरण सिंह व उसके परिवार ने अफवाह फैलाने वाले परिवार का विरोध किया। इस विरोध के बाद दोनों परिवारों के बीच वाद विवाद हो गया। इसी विवाद में मंगलवार रात दोनों पक्षों के बीच खूनी झपड़ हो गई।
झगड़े में बलकरण सिंह व उसके पिता बसंत सिंह को गंभीर चोटें लगीं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां पर बलकरण सिंह की मौत हो गई। एसपी जसमीत सिंह ने बताया कि हमलावर पक्ष के भी दो लोगों को मामूली चोटें लगी हैं।
विज्ञापन
फोटो 02एफआरडी1
फोटो 02एफआरडी2
फोटो 02एफआरडी3
-- -- -- -- -- -- -