फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Malikpur Kirdi road built Pathankot cost crore

पठानकोट में दो करोड़ की लागत से बनेगी मलिकपुर-कीड़ी सड़क

Fri, 06 Nov 2020 10:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Malikpur Kirdi road built Pathankot cost crore
पठानकोट। मलिकपुर से गांव कीड़ी तक जाने वाली सड़क का निर्माण शुक्रवार को भोआ के विधायक जोगिंदर पाल ने शुरू करवा दिया है। सड़क के निर्माण में दो करोड़ खर्च किए जाएंगे। बता दें कि मलिकपुर वाया सुंदर चक्क-कीड़ी रोड पर भारी वाहन गुजरने से सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी थी। इस रोड से करीब 20 गांव जुड़े हुए हैं। विधायक जोगिंदर ने कहा कि सड़क का निर्माण जल्द से जल्द पूरा हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि मलिकपुर-कीड़ी सड़क सीधा भारत-पाक बार्डर से लगते बमियाल और नरोट जैमल सिंह को जाती है। पठानकोट एयरबेस पर हमले के बाद गृह मंत्रालय की स्थायी संसदीय कमेटी ने 7 से 12 फरवरी 2017 को बॉर्डर का दौरा किया था। कमेटी ने अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर को जोड़ने वाली सड़कों की खराब हालत पर चिंता व्यक्त की थी। विधायक ने बताया कि पहले इस सड़क को आरसीसी से बनाया जाएगा। एक से डेढ़ साल बाद इसे कंक्रीट से बनाया जाएगा। इसे बनाने में करीब 149 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed