{"_id":"6793cf897c073a4b780c24ac","slug":"mafia-attacked-forest-range-officer-injured-pathankot-news-c-61-1-kot1001-102543-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: वन रेंज अधिकारी पर माफिया ने किया जानलेवा हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: वन रेंज अधिकारी पर माफिया ने किया जानलेवा हमला, घायल
Fri, 24 Jan 2025 11:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में दाखिल, सिर और हाथ पर आईं गंभीर चोटें
संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। पठानकोट में वन रेंज अधिकारी पर लकड़ी चोर माफिया के कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया है। हालांकि वन रेंज अधिकारी अस्पताल में अभी उपचाराधीन है और इसके सिर व हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं।
वन रेंज अधिकारी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव बेदी में खैर की लकड़ी चोरी की जा रही है। इसके तुरंत बाद वे गत रात करीब ढाई बजे अपनी टीम के साथ छापा मारने के लिए मौके पर पहुंचे और देखा कि एक गाड़ी में 8 से 10 लोग खैर की लकड़ी चोरी करके ले जा रहे थे। जब उनको ऐसा करने से रोका गया तो उक्त लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया।
इसके बाद उसने बचाव में हवाई फायर किया। इसके बाद उक्त माफिया के लोग जुगियाल क्षेत्र की तरफ गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। रेंज अधिकारी ने कहा कि अपने साथियों के साथ उनका पीछा करने की कोशिश भी की तो वन माफियाओं ने धारदार हथियार से हमला कर उसको घायल कर दिया। घायल रेंज ऑफिसर ने इस हमले संबंधी थाना शाहपुरकंडी की पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि वन रेंज अधिकारी के बयान दर्ज किए जा रहे है और उनके कहने मुताबिक तीन लोग ज्ञात और बाकी अज्ञात थे। मामला दर्ज होने के बाद हमलावरों पर बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
फोटो: 03 पठानकोट में वन रेंज अधिकारी जानकारी देता हुआ। संवाद