फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Ludhiana won the Under-15 Women's Cricket Tournament, Hoshiarpur was the runner-up.

Jalandhar News: लुधियाना ने जीता अंडर-15 वुमन क्रिकेट टूर्नामेंट, होशियारपुर उपविजेता

Sat, 18 Oct 2025 09:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana won the Under-15 Women's Cricket Tournament, Hoshiarpur was the runner-up.
होशियारपुर। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से करवाए गए अंतर जिला अंडर-15 वुमन क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में अमृतसर ने होशियारपुर को हराकर विजेता बनने और होशियारपुर को पंजाब का उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त हुआ। एचडीसीए सचिव डाॅ. रमन घई ने बताया कि होशियारपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाए। इसमें भूमिका शर्मा ने 20 रन, अनन्या ठाकुर ने 17 रन, ध्रुविका सेठ व काशवी राणा ने 12-12 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

अमृतसर ने जीत के लिए 76 रन, 22.2 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 76 रन बनाकर मैच जीत लिया। पंजाब क्रिकेट की ओर से विजेताओं को 1 लाख रुपए नकदी इनाम, ट्रॉफी व उपविजेता को 50 हजार रुपये व ट्राॅफी मुख्य मेहमान पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने दी। इस अवसर पर एचडीसीए अध्यक्ष डाॅ. दलजीत खेला, चेयरमैन टूर्नामेंट कमेटी डाॅ. पंकज शिव, विवेक साहनी आदि एचडीसीए पदाधिकारियों ने अविनाश राय खन्ना को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर पंजाब वुमन सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन राजविंदर कौर की अध्यक्षता में मेंबर सिलेक्शन कमेटी गुरदीप मिन्हास, रजनी भल्ला, अंजुमन बस्सी, सुरिंदर कौर आदि भी फाइनल मैच में मुख्य तौर पर पीसीए की ओर से उपस्थित रहे। फाइनल मैच में होशियारपुर के उपविजेता बनने पर कोच दविंदर कौर, दविंदर कल्याण, निकिता कुमारी, दलजीत सिंह, दविंदर धिमान, दलजीत धिमान, पंकज पिंका, दिनेश शर्मा और पीसीए की ओर से सौरव बिज, अनूप कुमार, विवेक चड्ढा, सुशील धीमान विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed