फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   lpu student, suicide, machinical engering, crime, jalandhar

एलपीयू के मेकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र ने की खुदकुशी

Sat, 04 Jun 2016 04:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर Updated Sat, 04 Jun 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
lpu student, suicide, machinical engering, crime, jalandhar
आत्महत्या
लवली यूनिवर्सिटी के मेकैनिकल इंजीनियरिंग के एक छात्र ने बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में सल्फास की गोलियां निगलकर खुदकुशी कर ली। परीक्षा में कम नंबर आने से छात्र काफी तनाव में था। 
विज्ञापन


 उत्तर प्रदेश के जिला मऊ के रहने वाले अजीत मौर्या का वीरवार को मेकैनिकल स्ट्रीम के फाइनल ईयर का परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ था। पुलिस ने दावा किया है कि परीक्षा में अंक कम आने की वजह से अजीत परेशान था। इस वजह से उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

 एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया कि अजीत मौर्या ने रिजल्ट घोषित होने के बाद फोन पर अपने पारिवारिक सदस्यों से बात की थी। परिजनों के अनुसार अजीत काफी परेशान था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अजीत ने वीरवार को होटल प्रकाश में कमरा लिया था। शुक्रवार सुबह से उसने न तो दरवाजा खोला और न ही कोई आर्डर मंगवाया। दोपहर तक होटल के प्रबंधकों को जब शक हुआ तो उन्होंने डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला तो उसकी लाश कमरे में पड़ी थी। इसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया।
 
पुलिस ने उसके पास से एलपीयू के सर्टिफिकेट व आई कार्ड देखकर फोन पर पारिवारिक सदस्यों से बात की तो पता चला कि उसके अंक कम आने के कारण वह परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed