फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   LPU Chancellor Mittal, Kohli and Bajaj were the most successful candidates, many AAP stalwarts could not survive

Jalandhar News: एलपीयू के चांसलर मित्तल, कोहली व बजाज का चला सिक्का, नहीं टिक पाए आप के कई दिग्गज

Sun, 12 Jan 2025 01:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
LPU Chancellor Mittal, Kohli and Bajaj were the most successful candidates, many AAP stalwarts could not survive
-डिप्टी मेयर के लिए राजविंदर थियाड़ा का पलड़ा रहा भारी
विज्ञापन

----
सुरिंंदर पाल
जालंधर। आखिरकार जालंधर को मेयर विनीत धीर मिल गया है। 21 दिसंबर के बाद से पूरे 21 दिन लगे मेयर का नाम तय करने में। आम आदमी पार्टी के लिए काफी मुश्किल की घड़ी थी कि चंद दिन पहले भाजपा से आने वाले को मेयर की कुर्सी पर बैठाना क्या ठीक रहेगा ? लेकिन राज्यसभा सांसद व एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल, पंजाब हॉकी के प्रधान नितिन कोहली व ठेकेदार इंद्रजीत बजाज का सिक्का चला और उनकी लॉबिंग के आगे तमाम धराशायी हो गए।

यह किसी से छिपा नहीं है कि एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल की आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ काफी अच्छा तालमेल है। वहीं पंजाब हॉकी के प्रधान नितिन कोहली ट्रेसर शू कंपनी के मालिक के अलावा पंजाब की नामचीन हस्ती है और उनका सिक्का दिल्ली तक चलता है। जबकि इंद्रजीत बजाज का तालमेल पंजाब के सीएम हाऊस में काफी अच्छा है और उनका ट्यूनिंग सीएम के ओएसडी राजबीर सिंह के अलावा महासचिव संदीप पाठक के निकटवर्ती जगरूप सेखवां के साथ काफी अच्छी है। वहीं ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन काकू आहलूवालिया ने भी आप को बहुमत तक ले जाने में पूरी ताकत लगाकर रखी थी। वह भी विनीत धीर के हक में थे। लिहाजा, तीनों की तरफ से तैयार की गए चक्रव्यूह को विरोधी भेद नहीं पाए। हालांकि कतार में अमित ढल्ल के अलावा अश्वनी अग्रवाल भी थे। दोनों की तरफ से दिल्ली में अरविंदर केजरीवाल तक पहुंच की गई लेकिन मित्तल-कोहली-बजाज के आगे टिक नहीं पाए। हालांकि जालंधर के विधायकों द्वारा भी किसी अन्य चेहरे के लिए लॉबिंग की गयी लेकिन तीनों के चक्रव्यूह के आगे सब कुछ धराशयी हो गया।
विज्ञापन




वहीं केंद्रीय विधायक रमन अरोड़ा अपने निकटवर्ती बलबीर बिट्टू को सीनियर डिप्टी मेयर बनवाने में कामयाब हो गए। रमन अरोड़ा ही बिट्टू को अकाली दल से लेकर आये थे। बिट्टू व उसकी पत्नी कर्मजीत कौर दोनों ने चुनाव लड़ा था और दोनों आप की टिकट पर जीत गए थे। पहले माना जा रहा था कि कर्मजीत कौर को सीनियर डिप्टी मेयर की कुर्सी मिलेगी, ताकि महिला भी एडजस्ट हो सके, लेकिन अंतिम क्षण में तय किया गया कि बलवीर बिट्टू एक तजुर्बेकार है और हाऊस को ढंग से चला सकते हैं। इसलिए उनकी पत्नी का नाम काटकर बिट्टू को सीनियर डिप्टी मेयर की कुर्सी दी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोआबा की पॉवरफुल नेत्री व दिल्ली हाईकमान के निकट मानी जाने वाली राजविंदर कौर थियाड़ा भी अपने पसंदीदा मलकीयत सिंह को डिप्टी मेयर बनवाने में कामयाब हो गयी। हालांकि इस सीट के लिए तरसेम लखोत्रा व अरुणा अरोड़ा, वंदना तुलसी का नाम चल रहा था लेकिन थियाड़ा ने मलकीत सिंह के नाम पर मोहर लगा दी। थियाड़ा का दिल्ली में आप की टॉप लीडरशिप में काफी अच्छा रुतबा है और उसकी गिनती इमानदार व दमदार नेत्रियों में की जाती है। लिहाजा, डिप्टी मेयर की सीट पर थियाड़ा की मोहर लगी।




वहीं आप की तरफ से पूरा तालमेल बनाया गया है। जनरल केटेगरी से मेयर विनीत धीर, जाट सिख चेहरे बलवीर सिंह को सीनियर डिप्टी मेयर व दलित समुदाय से मलकीयत सिंह को डिप्टी मेयर की कुर्सी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed