फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   loot with travel agent in hosiarpur

एक दिन में तीन लूट से पंजाब में हड़कंप, होशियारपुर में ट्रैवल एजेंट से सवा सात लाख छीने

Thu, 10 Oct 2019 12:14 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/होशियारपुर/फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/होशियारपुर/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 10 Oct 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
loot with travel agent in hosiarpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

गांव ईबराहिमपुर के कुलवंत सिंह ने अपना, अपनी पत्नी और बेटे का कनाडा का वीजा लगवाया और फिर ट्रेवल एजेंट को फीस लेने के लिए गढ़शंकर बुलाया। गढ़शंकर पहुंचने पर अपने भाई व बेटे के साथ मिलकर डरा धमका कर अगवा कर बंधक बना कर पिस्तौल के बल पर एजेंट से गाड़ी में रखे सवा सात लाख भी छीन लिए।

विज्ञापन


सुवह किसी तरह ट्रेवल एजेंट किसी तरह उनके घर से निकलने में कामयाब हो गया और उसने अपने परिजनों से संपर्क किया और फिर पुलिस के पास पहुंच कर पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने कुलवंत सिंह व उसके भाई व बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने कुलवंत सिंह को ग्रिफतार कर उसके पास से पांच लाख रूपए बरामद भी कर लिए।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत पुरुषोत्तम शर्मा उर्फ पंकज निवासी मुहल्ला अरफवाला कपूरथला ने बताया कि वह ‘फॉरऐवर वीजा’ इंमीग्रेशन कंपनी के लुधियाना स्थित कार्यालय में काम करता है। उसने बताया कि करीब दो माह पूर्व उसके कार्यालय में कुलवंत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी इब्राहीमपुर थाना गढ़शंकर आया था और अपना व अपनी अपनी पत्नी जसप्रीत कौर व बेटे जगदीप सिंह का कनाडा का वीजा लगवाने की बात की और दस्तावेज दे दिए थे। उसने तीनों की फाइलें तैयार कर उन्हें दे दी थी। तीनों फाइलें कुलवंत सिंह व उसकी पत्नी व बेटा खुद एंबेसी में जमा करवा कर आए थे। जिनके वीजे भी लग गए, इन्होंने इंमीग्रेशन फीस अदा नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि कुलवंत सिंह ने सात अक्तूबर को मुझे फोन करके कहा कि आपकी पेमेंट तैयार है तुम गांव में आकर पैसे ले जाओ। इस पर वह अपने दोस्त गगन अरोड़ा पुत्र ज्ञान चंद अरोड़ा निवासी कपूरथला के साथ अपनी कार पर गढ़शंकर आया। जब गढ़शंकर पहुंचा तो उसे कुलवंत सिंह, उसका भाई अवतार सिंह व पुत्र जगदीप सिंह मिले और कहने लगे आओ गाड़ी में बैठ कर बात करते हैं।

इस पर तीनों गाड़ी में बैठ गए। कुलवंत सिंह ने डरा-धमकाकर उसे गाड़ी आगे ले जाने के लिए कहा और हमें अगवा कर अपने घर इब्राहीमपुर ले गए। वहां उन्होंने एक कमरे में बंद कर दिया। उसने दोष लगाया कि कुलवंत सिंह ने बेड में से रिवाल्वर निकालकर उनकी कनपटी पर रख दिया और धमकाते कहा कि आपको जाली वीजा लगवाने का मजा चखाते हैं और उनके 7.25 लाख रुपये छीन लिए ।

दूसरे दिन सुबह किसी तरह बड़ी मुश्किल में वहां से बचकर भाग निकले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कुलवंत सिंह, उसके भाई अवतार सिंह व बेटे जगदीप सिंह के खिलाफ धमकाने, अगवा करने, लूटने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

एसएचओ गढ़शंकर बलविंदर सिंह के मुताबिक मामला दर्ज करने के बाद कुलवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया और लूट की सवा सात लाख की राशि में से पांच लाख बरामद कर लिए गए। इसके अलावा एयर पिस्तौल भी बरामद कर लिया। अन्य दोनों आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी कुलवंत सिंह पहले भी लूटपाट करने के दर्ज मामले मेें 7 साल सजा काट चुका है।

फिरोजपुरः पिस्तौल के बल पर पेट्रोल पंप से लूटे 35 हजार 

फिरोजपुर के थाना गुरुहरसहाए के अंतर्गत गांव जीवां अराई स्थित लक्की एचपी फ्यूल से कार सवार दो शातिर पिस्तौल के बल पर 35 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने दो शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पेट्रोल पंप के कर्मी परमजीत सिंह निवासी पंजके उताड़ ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि कार पर दो लोग आए और कार में डीजल डलवाया। जब पैसे मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। 

यही नहीं आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और पिस्तौल के बल पर पैसों से भरा बैग छीन कर भाग गए। बैग में लगभग 35 हजार रुपये थे। परमजीत ने पुलिस को बताया कि उसने एक आरोपी की पहचान कर ली थी। जिसका नाम संदीप कुमार निवासी मोहनके उताड़ गुरुहरसहाए था, जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान नहीं कर पाया है। वारदात की जांच कर रहे एएसआई विनोद कुमार के मुताबिक परमजीत के बयान पर आरोपी संदीप कुमार समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, दोनों की तलाश जारी है।

लुधियानाः प्रापर्टी डीलर से पिस्तौल के बल पर लूटी स्विफ्ट डिजायर
लुधियाना के हंबड़ा रोड पर दिनदहाड़े कार सवार लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर प्रापर्टी डीलर से स्विफ्ट डिजायर कार लूट ली। लुटेरे जेन कार में सवार होकर आए थे। एक लुटेरा जेन कार ले गया, जबकि तीन लुटेरे प्रापर्टी डीलर की कार लेकर फरार हो गए। लुटेरे मलकपुर के पास जेन कार छोड़ प्रापर्टी डीलर की स्विफ्ट कार लेकर फरार हो गए।

वारदात का पता चलते ही पुलिस अधिकारी वहां पहुंच गए। पुलिस ने प्रापर्टी डीलर विकास कपूर से पूछताछ की और आसपास के सीसीटीवी कैमरे जांच करने शुरू कर दिए थे। थाना पीएयू की पुलिस ने चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन इलाके में रहने वाले विकास कपूर ने बताया कि उनका सिविल लाइन इलाके में ही प्रापर्टी डीलिंग का दफ्तर है। 

हंबड़ा की तरफ वह बुधवार को अपनी कार लेकर किसी काम से जा रहे थे। रास्ते में वह भुल्लर मोटर के सामने कार साइड पर लगा फोन पर किसी से बात कर रहे थे। उनकी कार स्टार्ट थी। इसी दौरान एक व्यक्ति आया तेजी से दरवाजे को खींचने लगा। जब विकास ने शीशा नीचे किया तो लुटेरे ने घंटाघर जाने का रास्ता पूछा तो विकास ने पता नहीं होना कह शीशा फिर चढ़ा लिया। इसी दौरान लुटेरा फिर से दरवाजा खीचने लगा तो विकास ने उसे फटकार लगाई। 

इसी दौरान लुटेरे ने उस पर पिस्तौल तान दी। आरोपी ने उसे बाहर खींच कर नीचे धक्का दे दिया। एक लुटेरा जल्दी से पीछे वाली सीट पर बैठ गया, जबकि दो लुटेरों के हाथ में पिस्तौल थी वह आगे बैठ कर गाड़ी से फरार हो गए। उनके पीछे ही जेन कार में बैठा लुटेरा भी फरार हो गया। 

लुटेरे अपने साथ लाए जेन कार को मलकपुर के पास छोड़ कर खुद स्विफ्ट डिजायर कार ले फरार हो गए। एडीसीपी 3 गुरप्रीत कौर पूरेवाल ने बताया कि आरोपियों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है। पुलिस की टीमें अलग अलग थ्योरियों पर काम करने में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed