फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Lohri attacked house injured mischievous elements vandalized

लोहड़ी की रात घर में घुसकर हमला, पांच लोग घायल, शरारती तत्वों ने की तोड़फोड़

Thu, 14 Jan 2021 08:50 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
Lohri attacked house injured mischievous elements vandalized
जलालाबाद (फिरोजपुर)। गांव बड़ा टिवाना में लोहड़ी की रात हथियारों से लैस 40 आरोपियों ने दो घरों पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की और 74 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। उन्होंने पांच लोगों पर हमलाकर बुरी तरह घायल भी कर दिया। पीड़ितों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

कृष्ण सिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने घर में परिवार समेत लोहड़ी मना रहे थे। रात करीब 11 बजे उनके गांव के ही करीब 40 लोग उनके घर की दीवार तोड़कर अंदर घुस आए। सभी आरोपियों के पास तेजधार हथियार थे। आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। यही नहीं घर में पड़े 74 हजार रुपये भी उठाकर ले गए। आरोपियों ने उसके माता-पिता समेत घर के पांच लोगों को जख्मी कर दिया। आरोपियों ने लखविंदर सिंह के घर पर भी हमला किया और तोडफोड़ की। कृष्ण ने बताया कि ये लोग गांव में नशे का धंधा करते हैं। उनका परिवार उन्हें ऐसा करने से रोक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed