फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   liquor recover in Firozpur

सतलुज दरिया में बने टापू से पकड़ी 37000 लीटर कच्ची दारू

Wed, 07 Apr 2021 10:43 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
liquor recover in Firozpur
फिरोजपुर में सतलुज दरिया के टापू से पकड़ी कच्ची दारू व अन्य सामग्री। - फोटो : FIROZPUR
आबकारी व पुलिस विभाग ने सतलुज दरिया में बने टापूओं से 37000 लीटर कच्ची दारू पकड़ी है। साथ ही 35 तिरपालें, 10 ड्रम और तीन बर्तन बरामद किए गए हैं। थाना सदर पुलिस ने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर जेएस बराड़ ने बताया कि बुधवार को पुलिस के साथ मिलकर सीमांत गांव निहंग वाले झुग्गे, अलीके व चांदी वाला की तरफ गुजर रहे सतलुज दरिया में बने टापूओं पर छापा मारा गया। वहां से 37000 लीटर कच्ची दारू पकड़ी गई। पुलिस टीम को देखकर आरोपी भाग निकले। पुलिस को 35 तिरपालों से कच्ची दारू बरामद हुई। आरोपियों ने तिरपालों में कच्ची दारू डालकर दरिया के पानी के अंदर छिपाकर रखी हुई थी। पुलिस ने कच्ची दारू तैयार करने वाले दस ड्रम और तीन बर्तन बरामद किए हैं। टीम ने मौके से भागने वाले आरोपियों की पहचान कर थाना सदर पुलिस को रिपोर्ट सौंप दी है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed