फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Law Student died in accident in Jalandhar

Jalandhar: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, LPU से कर रहा था लॉ, परिवार का इकलौता बेटा था

Mon, 24 Jun 2024 03:46 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 24 Jun 2024 03:46 PM IST
सार

भव्य फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में लॉ की पढ़ाई कर रहा था। घटना रविवार शाम को उस समय घटी, जब भव्य बुलेट पर सवार होकर लुधियाना जा रहा था। लौटते समय गोराया के पास हादसा हो गया।

विज्ञापन
Law Student died in accident in Jalandhar
Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जालंधर में दिल्ली नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें एलपीयू के छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान लुधियाना निवासी भव्य कश्यप (23) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


भव्य फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में लॉ की पढ़ाई कर रहा था। घटना रविवार शाम को उस समय घटी, जब भव्य बुलेट पर सवार होकर लुधियाना जा रहा था। लौटते समय गोराया के पास यह हादसा हो गया। भव्य की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। भव्य की मौत से पूरे परिवार में मातम छा गया है, क्योंकि भव्य परिवार में इकलौता बेटा था।
विज्ञापन


गोराया थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि सबसे पहले रोड सेफ्टी फोर्स की टीमें घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने भव्य के जख्मों पर पट्टी बांधने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। आरोपी को घटनास्थल से तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान कमल पुत्र अरमजीत सिंह निवासी पटियाला के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमल पटियाला नंबर की स्विफ्ट कार में सवार होकर गुरदासपुर से पटियाला जा रहा था। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक कार काफी तेज रफ्तार थी जिस कारण वह अनियंत्रित हो गई। फिल्लौर सिविल अस्पताल में भव्य का पोस्टमार्टम कराया गया है। सब इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कमल ड्राइवर का काम करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed