फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Late nightSleeping at home,The roof collapsed on the family, four injured

देर रात घर में सो रहे परिवार पर छत गिरी, चार जख्मी

Fri, 27 Aug 2021 07:23 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
Late nightSleeping at home,The roof collapsed on the family, four injured
कपूरथला। वीरवार की देर रात कालेज रोड पर विरसा विहार के पीछे स्थित नर्सरी मोहल्ले में एक मकान की छत गिरने से परिवार के चार सदस्य जख्मी हो गए। घायलों को मोहल्ला निवासियों ने मलबे से निकालकर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विरसा विहार के पीछे स्थित नर्सरी मोहल्ले में रहने वाला एक गरीब परिवार वीरवार की रात जब खाना खाकर आराम कर रहा था तो अचानक लगभग रात 11.30 बजे मकान की छत उनके ऊपर गिर गई। इससे स्वर्ण सिंह, उसकी पत्नी दलजीत कौर और दो बच्चे 14 वर्षीय सनमजीत कौर और 10 वर्षीय गगनदीप कौर छत के मलबे के नीचे आकर दब गए।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी चीख-पुकार की आवाज सुनकर जल्दी से स्वर्ण सिंह के घर की ओर दौड़े और सभी को मलबे में से बाहर निकाल कर इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया, जहां ड्यूटी डाक्टरों ने सभी का इलाज शुरू कर दिया। दलजीत कौर की हालत ज्यादा नाजुक होने के कारण उसका इलाज चल रहा है, जबकि अन्य सदस्यों की प्राथमिक जांच के बाद छुट्टी दे दी गई है। दाखिल कर लिया गया जबकि बाकी सभी की चोटों और पट्टी आदि करके प्राथमिक सहायता उपरांत छुट्टी दे दी गई। मोहल्ला निवासी दयाल सिंह, कुलदीप कौर, जगप्रीत सिंह, परमजीत कौर, निर्मल सिंह ने जिला प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं से गरीब परिवार की आर्थिक मदद करने की अपील की है, क्योंकि पीड़ित परिवार का मुखिया दिहाड़ीदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed