फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Lakhs worth goods burnt oxygen cylinder plant accident occurred Kandrohi Punjab-Himachal border

ऑक्सीजन सिलिंडर प्लांट में आग से लाखों का सामान जला, पंजाब-हिमाचल सीमा स्थित कंदरोही में हुआ हादसा

Tue, 15 Dec 2020 05:17 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
Lakhs worth goods burnt  oxygen cylinder plant accident occurred Kandrohi Punjab-Himachal border
पठानकोट। पंजाब-हिमाचल सीमा पर स्थित कंदरोड़ी में ऑक्सीजन प्लांट में सोमवार देर रात स्पार्किंग से आग लग गई। जिससे प्लांट में रखा लाखों का सामान जल गया। थाना डमटाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पठानकोट के इंदिरा कॉलोनी निवासी पुनीत महाजन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का आरके एयर प्रोडक्ट्स गैस प्लांट कंदरोड़ी में है। वह इस प्लांट को 25-30 वर्षों से चला रहे थे। प्लांट में आक्सीजन सिलिंडर भरे जाते हैं। सोमवार को रात वह अपने प्लांट से घर चला गया था। देर रात 2 बजकर 10 मिनट पर प्लांट में ड्यूटी पर तैनात प्रेम सिंह डोगरा निवासी नदौन ने फोन करके बताया कि प्लांट के कार्यालय में आग लग गई है। उन्होंने फायर ब्रिगेड को फोन किया और वह खुद गाड़ी लेकर कंदरोड़ी पहुंचे। जहां देखा कि आफिस में आग लगने से कंप्यूटर, प्रिंटर, इनवर्टर, स्प्रे पंप और प्लांट में लगी मशीनों का सामान, सीसीटीवी कैमरे व अन्य रिकार्ड जल गया था। आग को प्लांट के कर्मचारियों ने बुझा दिया था। इसमें उसका काफी नुकसान हुआ है। वहीं, थाना डमटाल पुलिस के मुताबिक आग लगने का कारण बिजली की तारों में स्पार्किंग होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed