फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Kulhar Pizza couple filed petition in High Court appealed for security from Nihang Singhs

कुल्हड़ पिज्जा कपल पहुंचा हाईकोर्ट: याचिका दाखिल कर मांगी सुरक्षा, अपील-निहंगों से हमें और रेस्टोरेंट को बचाएं

Tue, 15 Oct 2024 08:29 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 15 Oct 2024 08:29 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज और गुरप्रीत अरोड़ा ने सुरक्षा की मांग को लेकर हाईकोर्ट में अपील दाखिल की है। कपल ने याचिका दाखिल कर निहंगों से खुद को और रेस्टोरेंट को बचाने की मांग की है।

विज्ञापन
Kulhar Pizza couple filed petition in High Court appealed for security from Nihang Singhs
कुल्हड़-पिज्जा कपल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाबा बुड्ढा ग्रुप के निहंग सिंहों से रेस्टोरेंट को बंद करने की दी गई धमकी और 18 अक्तूबर तक दिए अल्टीमेटम के खिलाफ कुल्हड़-पिज्जा कपल ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। सहज व गुरप्रीत अरोड़ा ने याचिका में खुद की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि निहंग सिंहों की धमकी की वजह से वे काफी परेशान हैं। उनकी जान व माल को नुकसान होने का खतरा है, इसलिए उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि निहंग बाबा मान सिंह ने जब कुल्हड़ पिज्जा कपल के खिलाफ प्रदर्शन किया था तो उन्होंने रविवार को अपना एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह अपने परिवार के साथ श्री दरबार साहिब जाएंगे और वहां अपनी अर्जी लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपल ने कहा था कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार साहिब से मेरा निवेदन है कि मेरी और मेरे परिवार सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए व मेरे रेस्टोरेंट की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए। इसके बाद निंहग बाबा मान सिंह ने कहा था कि वह जहां मर्जी चलें जाए. अगर पुलिस प्रशासन ने 18 अक्तूबर तक पिज्जा कपल पर कार्रवाई नहीं की तो वह उनका रेस्टोरेंट बंद करवा देंगे। इसके बाद अब कुल्हड़ पिज्जा कपल ने अपनी सुरक्षा की दुहाई देते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed