{"_id":"27c69c6cd9365e26de0d3c3decd66a3c","slug":"kidney-racket-delhi-up-raid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किडनी रैकेट : पुलिस टीमों की दिल्ली और उत्तर प्रदेश में छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किडनी रैकेट : पुलिस टीमों की दिल्ली और उत्तर प्रदेश में छापामारी
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंध्ार
Updated Thu, 06 Aug 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किडनी रैकेट में स्थानीय पुलिस की कई टीमों ने दिल्ली व उत्तर प्रदेश में
विज्ञापन
छापामारी की है। कई टीमों को अन्य स्थानों पर भी रवाना किया गया है। अभी तक
छह ऐसे केस सामने आ चुके हैं, जिनमें फर्जी रिश्तेदार बनाकर किडनी
ट्रांसप्लांट की गई थी। उन सगे रिश्तेदारों पर भी मामले दर्ज कर छापामारी
शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने उन लोगों को समन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिन छह लोगों ने नेशनल किडनी अस्पताल से गैर कानूनी ढंग से किडनी ट्रांसप्लांट करवाई थी। इसमें वकार खान, पूनम जैन, अंकुर अरनेजा, तारिक अहमद, सुनील कौल, मोहिंदर खुराना शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इस किडनी के खरीदो फरोख्त के कारोबार में महिलाएं भी शरीक हो चुकी थी। कानपुर की दुर्गा ने अपनी किडनी मोहिंदर खुराना को दी थी।
दुर्गा ने खुद को सुजाता निवासी दिल्ली बताते हुए मोहिंदर खुराना को अपना पति बताया था। पुलिस ने इन सभी लोगों को 11 अगस्त से जांच में शामिल होने के लिए लिखित रूप से कहा है। इन लोगों को केस में नामजद करने के बाद कोर्ट से वारंट लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।