{"_id":"63484911d0d45c737a2778f9","slug":"khalsa-march-from-burj-jawahar-singh-to-kotkapura-faridkot-news-pkl4653657181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुर्ज जवाहर सिंह से कोटकपूरा तक निकाला खालसा मार्च, बंदी सिंहों की रिहाई, बेअदबी और गोलीकांड का मांगा इंसाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुर्ज जवाहर सिंह से कोटकपूरा तक निकाला खालसा मार्च, बंदी सिंहों की रिहाई, बेअदबी और गोलीकांड का मांगा इंसाफ
कोटकपूरा के मुख्य चौक में खालसा मार्च के समापन पर धरना देते सिख संगठन।
- फोटो : FARIDKOT
Link Copied
फरीदकोट। ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन की अगुवाई में सिख संगठनों ने खालसा मार्च निकाला। बंदी सिंहों की रिहाई, बरगाड़ी बेअदबी मामले व उससे जुड़ी बहिबल कलां व कोटकपूरा गोलीकांड की घटनाओं में इंसाफ के लिए गांव बुर्ज जवाहर सिंह से लेकर कोटकपूरा के मुख्य चौक तक यह मार्च निकाला गया। मार्च की अगुवाई पंच प्यारों ने की, जिसमें दमदमी टकसाल नेता जत्थेदार भाई अमरीक सिंह अजनाला, पंथक नेता गुरदीप सिंह बठिंडा, जसकरण सिंह काहन सिंह वाला ,दलेर सिंह डोड सहित अन्य नेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
खालसा मार्च का आगाज गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के उसी गुरुद्वारा साहिब से किया गया जहां से साल 2015 में सबसे पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पावन स्वरूप चोरी किया गया था। इस मौके पर जत्थेदार भाई अमरीक सिंह अजनाला ने कहा कि बेअदबी की घटना के बाद पंजाब में तीन मुख्यमंत्री बदल चुके हैं। अब चौथी सरकार आ चुकी है, लेकिन अभी तक इंसाफ नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।