फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Khajurla murder case solved, two arrested

Jalandhar News: खजूरला का कत्ल केस सुलझाया, दो गिरफ्तार

Mon, 14 Oct 2024 10:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 14 Oct 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Khajurla murder case solved, two arrested
हवेली की कैटरिंग ठेकेदारी लेने के लिए कर दी हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फगवाड़ा (कपूरथला)। जिला पुलिस ने गांव खजूरला में एक प्रवासी व्यक्ति की बेरहमी से की गई हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए एसएसपी वत्सला गुप्ता ने बताया कि यह हत्या उसके एक साथी ने कैटरिंग कांट्रेक्ट लेने को लेकर करवाई है।
पांच अक्तूबर को थाना सदर के गांव खजूरला में एक किराये के कमरे में रहने वाले अभिमन्यु सिंह पुत्र शिव सहाय सिंह मूलवासी प्लॉट नंबर 432 पांडव नगर ईस्ट दिल्ली की गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया था। इसमें उसके नजदीक रहने वाले साथी ने बताया था कि तीन अक्तूबर शाम के बाद से अभिमन्यु दिखाई नहीं दिया और उसके कमरे में ताला भी लगा हुआ है। उसने यह भी बताया कि उसके कमरे से बदबू भी आ रही है। इसके बाद एसपी फगवाड़ा रुपिंदर कौर भट्टी ने डीएसपी भारत भूषण और थाना सदर एसएचओ समेत पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचकर देखा तो अभिमन्यु सिंह का शव कमरे में खून से लथपथ फर्श पर पड़ा था। उसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की और अज्ञात हत्यारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि फगवाड़ा पुलिस टीम ने अभिमन्यु की हत्या मामले की गंभीरता से जांच करते हुए घटनास्थल के आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर मिले सुराग के आधार पर 12 अक्तूबर को मोहम्मद मुन्ना तथा मोहम्मद फिरोज निवासी दिल्ली को काबू किया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करने की बात कबूल करते हुए बताया कि अभिमन्यु जो हवेली फगवाड़ा में ठेकेदारी पर कैटरिंग करता है, उसकी जगह मोहम्मद मुन्ना हवेली में ठेकेदार लगना चाहता था। इस कारण मोहम्मद मुन्ना तथा मोहम्मद फिरोज दोनों ने मिलकर 3 अक्तूबर को अभिमन्यु की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और उसके शव को कमरे में बंद कर दिया ताकि किसी को पता न लगे, लेकिन पांच अक्तूबर को कमरे से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने आरोपियों मोहम्मद मुन्ना तथा मोहम्मद फिरोज को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed