फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Kapurthala police not arrested accused of rape with girl child

Punjab: खुलेआम घूम रहा बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी, इंसाफ के लिए भटक रहा परिवार, पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तार

Tue, 16 Jul 2024 05:07 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 16 Jul 2024 05:07 PM IST
सार

पंजाब की कपूरथला पुलिस पर एक परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का आरोप है कि उनकी सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी खुलेआम घूम रहा है। पुलिस आरोपी को बचा रही है और उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। 

विज्ञापन
Kapurthala police not arrested accused of rape with girl child
जानकारी देता पीड़ित परिवार। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कपूरथला में एक परिवार इंसाफ के लिए भटक रहा है। परिवार की सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी खुलेआम घूम रहा है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। कपूरथला की सबडिवीजन सुल्लतानपुर लोधी के एक गांव में लगभग तीन सप्ताह पहले सात वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पीड़ित परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है। परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। परिवार का आरोप है कि पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में आरोपी सरेआम घूम रहा है और पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। हालांकि इस संबंध में एसपी मनजीत सिंह ने बताया कि इस केस की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा।   

विज्ञापन


तलवंडी चौधरियां थाने में कुछ दिन पहले एक महिला ने शिकायत दी थी। जिसमें उसने अपनी सात वर्षीय बच्ची के साथ उसी गांव के रहने वाले महिंदर सिंह पर बच्ची से छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। उक्त मामले में जांच अधिकारी ने तभी मिडिया को कुछ भी न बताने की बात कही थी।   
विज्ञापन


पीड़ित परिवार में मीडिया के सामने आकर पुलिस की ढीली कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़े करते हुए बताया कि पुलिस आरोपी को बचा रही है इसलिए उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में वह एसएसपी कपूरथला से भी मिलकर इंसाफ की गुहार लगा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित बच्ची की मां ने कहा कि पुलिस ने आरोपी महिंदर सिंह पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करने के बाद अभी तक उसको गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि कुछ पुलिस अधिकारी आरोपी को जान बूझकर बचा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जब वह थाने जाते हैं तो पुलिस कर्मी उनको थाने से निकाल देते हैं। पीड़ित बच्ची के परिवार ने मीडिया के माध्यम से इंसाफ की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed