फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Kapurthala police arrested servant accused of robbery from Nepal border

पंजाब में की लूट: वारदात कर नेपाल बॉर्डर पर दे रहा था शराब की दावत, नौकर राजू को 24 घंटे में पकड़ लाई पुलिस

Tue, 23 Jul 2024 10:52 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 23 Jul 2024 10:52 PM IST
सार

पंजाब के कपूरथला में मालिक पर हमलाकर लूट करके भागे आरोपी नौकर को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Kapurthala police arrested servant accused of robbery from Nepal border
पुलिस हिरासत में आरोपी नौकर। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

कपूरथला में एक नौकर ने अपने मालिक पर हमला कर घायल कर दिया। आरोपी नौकर घर से मालिक की मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान लूटकर नेपाल बॉर्डर पहुंच गया। यहां जश्न की तैयारी चल रही थी। आरोपी नेपाल बॉर्डर पर अपनी बहन के घर पर शराब की दावत दे रहा था। इससे पहले ही पुलिस आरोपी के पास पहुंच गई और उसके जश्न की तैयारियां धरी की धरी रह गई। 

विज्ञापन


कपूरथला की भुलत्थ पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से आरोपी नौकर को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने मालिक को तेजधार हथियार से बुरी तरह से जख्मी करके उसका बाइक, आईफोन और चार हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया था। आरोपी नेपाल बॉर्डर पर अपनी बहन के घर पर छुपा था, पुलिस जब उसे पकड़ने पहुंची तो उस समय वह शराब के साथ दावत करने की तैयारी कर रहा था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नडाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी भुलत्थ सुरिंदर पाल धोगड़ी ने बताया कि आरोपी नौकर राजू निवासी गोरखपुर (यूपी) को नेपाल भागने की कोशिश करते समय बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कपूरथला के खानपुर के गुरमेज सिंह के पास पिछले कई वर्षों से काम कर रहा था। अचानक उसके मन में खोट आ गया और रात को गुरमेज सिंह को अकेला देखकर आरोपी राजू ने उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला करके उसे गंभीर चोटें पहुंचाई और उसका आईफोन, प्लेटिना मोटरसाइकिल और चार हजार रुपये लेकर फरार हो गया। 


डीएसपी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए थाना सुभानपुर के एसएचओ कंवरजीत सिंह बल व चौकी नडाला इंचार्ज दलविंदरबीर सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी। पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नौकर से चोरी किया गया आईफोन और मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया गया है। 

डीएसपी ने बताया कि घायल गुरमेज सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज जालंधर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है और इलाज करने वाली डॉक्टर टीम से पूछताछ कर उक्त आरोपी की निशानदेही पर अपराध की धारा बढ़ाई जाएगी। डीएसपी ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घर पर नौकर को पूरी तरह से जांच परखकर ही रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed