{"_id":"5e5010258ebc3ef3e64997a8","slug":"kalyugi-s-son-stole-home-jewels-mother-wife-involved-scheme-hoshiarpur-news-pkl3672612147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी बेटे ने घर में ही डाका डाल लूटे मां के गहने, पत्नी को भी किया योजना में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलयुगी बेटे ने घर में ही डाका डाल लूटे मां के गहने, पत्नी को भी किया योजना में शामिल
विज्ञापन
महिला को घर में बंधक बनाकर लूटपाट करने के मामले का खुलासा करते हुए थाना सदर पुलिस ने आदमवाल के जैला कालोनी निवासी अनिकेत और उसके दोस्त गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक कर्ज तले दबे होने और मां की ओर से पैसे न दिए जाने के चलते तंगी से निपटने के लिए अनिकेत ने अपने ही घर में लूट कर डाली। शुक्रवार को थाना सदर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए वारदात में लूटे गए करीब 15 तोले सोने के गहने भी बरामद कर लिए।
थाना सदर पुलिस के मुताबिक आरोपी पति अनिकेत निवासी जैला कालोनी को करके अब दूसरे आरोपी गौरव कुमार निवासी न्यू सुखियाबाद को भी दबोच लिया गया है। तीसरे आरोपी नितीश उर्फ साहिल निवासी छत्ता बाजार की तलाश की जा रही है। एसएचओ के मुताबिक अनिकेत ने रीतू के साथ प्रेम विवाह किया था। अनिकेत कर्ज में डूबा हुआ था। पूछताछ में उसने माना कि मां खर्च के लिए पैसे नहीं दे रही थी इसलिए उसने लूट की साजिश रची। इस काम के लिए साहिल व गौरव ने 10 हजार रुपये मांगे। उसने उन्हें पांच हजार रुपये एडवांस दिए थे। अनिकेत ने योजना में पत्नी रीतू को भी शामिल कर लिया था। वह 15 फरवरी की दोपहर अपनी मां को बहाने से घर से बाहर ले गया। उनके जाते ही उसके दोनों साथी घर में घुसे और उसकी मां के ट्रंक से सोने के गहने निकाल लिए। जाते वक्त मामले को लूट दिखाने के लिए वह योजना के मुताबिक रीतू को कुर्सी से बांध गए थे। आरोपी अनिकेत और गौरव को अदालत में पेश कर जुडीशियल कस्टडी में जेल भेज दिया गया है। तीसरा आरोपी साहिल 6 अप्रैल 2019 को थाना सदर में दर्ज बाइक चोरी मामले में वांछित है।