{"_id":"56deb6734f1c1b24538b4568","slug":"jwellers-protest-protest-in-muktsar-muktsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्तसर में स्वर्णकारों ने फूंका केंद्रीय वित्त मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्तसर में स्वर्णकारों ने फूंका केंद्रीय वित्त मंत्री का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो/मुक्तसर
Updated Tue, 08 Mar 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन
मुक्तसर में प्रदर्शन करते स्वर्णकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्णकारों की ओर से मांगों को लेकर चल रहे संघर्ष के तहत मंगलवार को कोटकपूरा चौक पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया।
स्वर्णकारों ने केंद्रीय वित्त मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार की ओर से आभूषणों की बिक्री पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने, दो लाख से अधिक की खरीदारी के लिए पैन कार्ड अनिवार्य करने और एक्साइज ड्यूटी में अन्य बदलाव को लेकर संघर्ष पर चल रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने आभूषणों की बिक्री पर लगाई एक्साइज ड्यूटी व अन्य बदलाव तुरंत वापस लेने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान सुरिंदर बांसल, राजेश बांसल, सुरिंदर सिंह, मनोहर सिंह, अमित गिरधर, कुंदन सिंह, बलजिंदर सिंह, मनोहर सिंह, महिंदर सिंह सोनी, मलकीत सिंह, प्रदीप धींगड़ा, विक्रम सोनी, बंसी लाल मौजूद थे।