{"_id":"56f14a8b4f1c1bcb5cf14d24","slug":"jwellers-protest-five-thousand-jwellers-protest-pap-chowk-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार ज्वेलरों का जालंधर के पीएपी चौक पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार ज्वेलरों का जालंधर के पीएपी चौक पर धरना
अमर उजाला ब्यूरो/जालंधर
Updated Tue, 22 Mar 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
जालंधर के पीएपी चौक पर एक्साइज ड्यूटी के विरोध में प्रर्दशन करते ज्वेलर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की ओर से कोई सुनवाई न किए जाने से नाराज ज्वेलर मंगलवार को सड़कों पर उतर आए हैं। ज्वेलरों ने हनुमान चौक से रैली निकालकर पीएपी चौक पर धरना लगाया।
वहां पुलिस ने उन्हें धरना लगाने से रोकना चाहा। वहीं इस दौरान उनकी पुलिस के साथ बहस और हल्की धक्की मुक्की भी हुई। अपनी जिद्द पर अड़े ज्वेलरों ने पीएपी चौक पर धरना लगा ही दिया। उन्होंने काफी देर तक यातायात अवरुद्ध किया। लगभग 4 से 5 हजार के इन ज्वेलरों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने की वजह से रोड जाम हो गया।
इस दौरान सैकड़ों गाड़ियां व यात्री जाम में फंस गए। इन ज्वेलरों को हटाने और रोड जाम को खुलवाने के लिए पुलिस ने काफी कोशिश की, लेकिन पुलिस ज्वेलरों को वहां से हटाने में नाकाम रही। स्वर्णकार संघ के हरजीत सिंह, द सराफा एसोसिएशन के प्रधान नरेश मल्होत्रा, सचिव राजेश कपूर ने कहा कि कुछ लोग हड़ताल खत्म होने की झूठी अफवाह उड़ा रहे हैं, ताकि ज्वेलरों को मानसिक रूप से तोड़ दिया जाए।
उनकी हड़ताल खत्म नहीं हुई है। जब तक सरकार इस एक्साइज ड्यूटी को हटा नहीं लेती, हड़ताल और प्रदर्शन जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार उनके साथ धक्केशाही कर रही है। इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा दे रही है, जो कि उन्हें मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि वे शांतिमय ढंग से रोष जता रहे हैं। सरकार और पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश न करे, नहीं तो आज 5 हजार ज्वेलर थे, इसके बाद 50 हजार ज्वेलर इकट्ठा होकर शहर को जाम कर देंगे। करीब दो घंटे तक ज्वेलरों ने जाम लगाकर नारेबाजी की।