फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   jwellers, demand letter, BJP district president Kamal Sharma, Prabhat Jha, moga, jalandhar

स्वर्णकारों ने कमल शर्मा व प्रभात झा को सौंपा मांग पत्र

Sun, 03 Apr 2016 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Sun, 03 Apr 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
jwellers, demand letter, BJP district president Kamal Sharma, Prabhat Jha, moga, jalandhar
मोगा के स्वर्णकार जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह रामूवालिया की अध्यक्षता में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा और प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन लाल सेठी को मांग पत्र देते हुए। - फोटो : अमर उजाला
स्वर्णकारों की हड़ताल 33वें दिन में प्रवेश कर गई है, लेकिन अभी तक केंद्र सरकार ने ज्वेलरों से कोई भी बातचीत करने का रास्ता नहीं खुला। मोगा के स्वर्णकार जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह रामूवालिया की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद व पंजाब के प्रभारी प्रभात झा से मिले। उन्होंने उन्हें मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन


रामूवालिया ने भाजपा के नेताओं से कहा कि बीते लोक सभा चुनाव में स्वर्णकारों ने भाजपा को समर्थन ही नहीं दिया, बल्कि उनकी सरकार बनाने में भी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि जो केंद्र सरकार की ओर से बजट में स्वर्णकारों पर एक्साइज ड्यूटी लगाई है, पैन कार्ड की शर्त जैसे काले कानून लागू करने की बात कही है, वह तो कत्ल करने वाले, अफीम बेचने वाले और गलत काम करने वालों से भी ज्यादा स्वर्णकारों पर शिकंजा कसा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरे भारत में स्वर्णकार हड़ताल पर चल रहे हैं, पर अभी तक केंद्र सरकार के किसी भी मंत्री व नेता ने स्वर्णकारों से मिलकर उनकी मांगें हल करने की पहल कदमी नहीं की। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन लाल सेठी ने स्वर्णकारों के प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि वे उनके मांग पत्र को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे इस बारे में संभव कार्रवाई करने की मांग भी करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन लाल सेठी, भाजपा के जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह गिल, नगर निगम के सीनियर उपाध्यक्ष अनिल बांसल, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, पार्षद विनय शर्मा, प्रदेश सचिव राकेश भल्ला, स्वर्णकार व मंडल अध्यक्ष कुलवंत राजपूत, प्रिंस ज्वेलर, बिंद्र सिंह मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed