फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   jewelors srrike, protest, cps kd bhandari, 25th day, jalandhar

जालंध्ार में सुनारों ने दुकानें बंद कर चाबियां सीपीएस को सौंपी

Tue, 29 Mar 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 29 Mar 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
jewelors srrike, protest, cps kd bhandari, 25th day, jalandhar
जालंधर में सीपीएस केडी भंडारी को दुकानों की चाबियां देते ज्वेलर्स। - फोटो : अमर उजाला
25 दिन से कारोबार बंद कर सड़कों पर बैठे सुनारों की किसी भाजपा विधायक या नेता ने सुध लेना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन


मंगलवार को सुनार अपनी दुकानों की चाबियां लेकर सीपीएस केडी भंडारी की कोठी जा पहुंचे और चाबियां उनके आगे रख दी। भंडारी की कोठी के बाहर सुनारों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

25 दिनों से धरने पर बैठे ज्वेलर्स जब सीपीएस भंडारी के घर पहुंचे तब उनकी नींद टूटी। वह घर से आकर उनकी समस्याएं सुनने लगे। सुनारों ने एक्साइज ड्यूटी का विरोध कर बताया कि किस तरह उन्हें जबरदस्त नुकसान होगा। कई सुनारों ने यह भड़ास निकाली कि जब कांग्रेस का शासनकाल था तो भाजपा ने इसी एक्साइज ड्यूटी का विरोध कर सुनारों का साथ दिया था और आज भाजपा ने ही यह ड्यूटी लगाकर सुनारों के साथ धोखा किया है।  
विज्ञापन


सीपीएस ने आश्वासन दिया कि दो दिन बाद चंडीगढ़ में होने जा रही भाजपा की बैठक में वह इस मामले को उठाएंगे। सुनार उनके साथ चंडीगढ़ चलना चाहते हैं तो वह तैयार हैं। इस मामले में भाजपा हाईकमान से बात कर हल निकाला जाएगा। सुनार करीब 20 मिनट तक सुनार कोठी के बाहर नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed