फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   jam, jalandhar-delhi national highway, one and half hour jam, kartarpur, jalandhar, punjab

जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे डेढ़ घंटे जाम

Tue, 21 Feb 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करतारपुर (जालंधर)
ब्यूरो/अमर उजाला, करतारपुर (जालंधर) Updated Tue, 21 Feb 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
jam, jalandhar-delhi national highway, one and half hour jam, kartarpur, jalandhar, punjab
जाम - फोटो : Demo Pic
येलो स्टोन एजुकेशन की ओर से वर्क परमिट के नाम पर लोगों से ठगी के बाद भी मंगलवार को माहौल दोबारा तनावपूर्ण हो गया। पीड़ित लोगों ने जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे को जाम कर दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। करीब 11.30 पर जाम लगाया गया और एक बजे आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने के आश्वासन पर समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर जाम लगने से कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। प्रदर्शनकारी दर्शन सिंह, चंद्रशेखर, बलहर सिंह, अमरजीत सिंह, प्रभदयाल सिंह, रामदेव और कुलदीप चंद ने बताया कि येलो स्टोन एजुकेशन सर्विस के मालिक नवजोत सिंह ने लोगों को झांसा दिया था कि वह कनाडा का वर्क परमिट दिला देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लोगों से लाखों ऐंठ लिए और अब कार्यालय बंद कर दिया। पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। मंगलवार सुबह पहले चंद लोग ही थाने के बाहर जमा थे, लेकिन बाद में संख्या सैकड़ों तक पहुंच गई। एसएचओ सुखपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस को 60 शिकायतें मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed