{"_id":"ff111846d68f8be557f625b7c706f5f4","slug":"jalandhar-subsidy-lpg-problem-vat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर में भी बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर में भी बढ़ोतरी
अमर उजाला, जालंधर
Updated Sun, 05 Jan 2014 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड से गैस कनेक्शन न जोड़ने वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर हासिल करने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
जिले में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब पांच लाख लोग गैस उपभोक्ता हैं, जिसमें से महज 43 फीसदी लोगों ने ही अभी तक अपने आधार कार्ड को गैस सब्सिडी से लिंक करवाया है।
करीब 57 फीसदी लोगों ने अभी तक अपने कार्ड को सब्सिडी के लिए रजिस्टर्ड नहीं करवाया है।
आधार कार्ड से गैस लिंक करवाने वाले डाटा में वह उपभोक्ता भी शामिल हैं, जिन्होंने अभी तक अपने कार्ड अप्लाई ही नहीं किए हैं। गैस एजेंसियों ने भी सख्ती बढ़ा दी है।
मौजूदा समय में शहर में जहां आधार कार्ड न बना पाने वाले लोगों को 1313.46 रुपये का गैस सिलेंडर मिल रहा है वहीं, ब्लैक में तो गैस सिलेंडर की कीमत 1700 रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
यूआईईडी के डाटा के अनुसार जिले की आबादी करीब 23 लाख है, जिसमें से करीब 80 फीसदी लोग आधार कार्ड बनवा चुके हैं।
पेट्रोलियम विभाग ने लोगों को सब्सिडी गैस कनेक्शन लेने के लिए पहले 30 सितंबर 2013 तक का समय दिया था, जिसे बाद में 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया था।
इसके बावजूद अभी तक पूरे जिले के गैस कनेक्शन धारक अपने आधार को गैस कनेक्शन के साथ लिंक नहीं करवा पाए हैं। इसका कारण लोगों के आधार कार्ड न बन पाना है।
अब लोगों को इसका भुगतान जेब से करना पड़ रहा है। लोगों को एक तरफ बिना सब्सिडी वाला कनेक्शन 1313.46 रुपये में लेना पड़ रहा है वहीं जिन लोगों ने आधार कार्ड अपने खाते से लिंक करवा लिया है, उन्हें भी महंगे भाव पर कनेक्शन मिल रहा है।
इस आदेश के लागू होने से पहले लोगों को सब्सिडी वाला गैस कनेक्शन 420 रुपये मिलता था, अब उन्हें इसके लिए 470 रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है। लोगों के खाते में 842 रुपये ही वापस आ रहे हैं।
डीसी वरुण रूजम का कहना है कि लोगों को आधार कार्ड गैस एजेंसी से लिंक करवाने के लिए कहा जा रहा है।
सरकार के नियमों के मुताबिक ही गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं को सिलेंडर मुहैया करवा रही हैं। आधार कार्ड बनाने के लिए शहर में कई कैंप चल रहे हैं।
गैस एजेंसी यूनियन के प्रधान वीके टंडन का कहना है कि इस समय सिलेंडर की कोई परेशानी नहीं है। पंजाब सरकार का टैक्स अधिक होने के कारण उपभोक्ता को पिछले मुकाबले महंगे भाव पर सब्सिडी वाला टैक्स मिल रहा है।