फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar 's Civil Hospital, injection, mosquitoes terror, jalandhar

जालंधर का सिविल अस्पताल, जहां इंजेक्शन से नहीं मच्छरों से लगता है डर

Wed, 06 Apr 2016 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 06 Apr 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
Jalandhar 's Civil Hospital, injection, mosquitoes terror, jalandhar
जालंधर के सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड के पीछे लगे गंदगी के ढेर। - फोटो : अमर उजाला
महानगर का सिविल अस्पताल पहले ही आदर्श सिविल अस्पताल की मिलने वाली उपाधी को खो चुका है। दिन प्रतिदिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां पर दाखिल मरीजों को नर्स के इंजेक्शनों से उतना डर नहीं लगता, जितना डर मच्छरों से है। जिस जगह यह जच्चा-बच्चा वार्ड बना हुआ है, उस वार्ड के पीछे गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन


वार्ड के शीशे टूटे पड़े हैं, गंदगी के ढेर से उठने वाला मच्छर महिलाओं को परेशान कर रहे हैं। महिला मरीजों का कहना है कि वार्ड के शीशे टूटे होने से यहां मच्छर बहुत हैं, नवजात बच्चों पर भिनभिनाते मच्छरों से डर लगता है। इसके बारे में डॉक्टरों को बताया गया है, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मरीजों ने खुद गत्ता व कपड़े लगाकर टूटे शीशों को ढक रखा है। अस्पताल से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है, जिससे लगता है कि सफाई सेवकों की हड़ताल का असर सिविल में भी दिख रहा है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में मरीजों का जमावड़ा लगा हुआ है, लेकिन इसके बावजूद अस्पताल में बने प्राइवेट कमरे खाली पड़े हैं। दरअसल सिविल प्रशासन की ओर से एक कमरे का किराया 500 रुपये रखा गया है, जिसके कारण आम लोग इतना किराया देने में असमर्थ हैं। यहां मरीजों को वेटिंग रूम में रखा गया है, लेकिन लोग प्राइवेट रूम लेने के लिए तैयार नहीं हैं। वेटिंग रूम में मरीजों को रखे जाने से उनके रिश्तेदारों को बरामदे में ही बिस्तर बिछाकर बैठना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed